फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   confirm seat info through sms

उधर सीट कंफर्म इधर मोबाइल पर SMS

Mon, 10 Mar 2014 10:04 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 10 Mar 2014 10:04 AM IST
विज्ञापन
confirm seat info through sms

आरक्षण चार्ट बनते ही एसएमएस के जरिये सीट की स्थिति की जानकारी देने की

विज्ञापन
रेलवे की योजना रविवार को शुरू हो गई।

रविवार को भीड़ कम होने के कारण सेंटर फॉर रेलवे इनफारमेशन सिस्टम (क्रिस) ने चार्टिंग सिस्टम से मोबाइल फोन नंबर को लिंक कर दिया।

इसके बाद रेल आरक्षण का चार्ट बनते ही कम्प्यूटर में दर्ज यात्रियों के मोबाइल फोन नंबर पर कंफर्म बर्थ या फिर वेटिंग की स्थिति का एसएमएस मिलने लगा।

मोबाइल में पहली बार कन्फर्म सीट का एसएमएस मिलते देख यात्रियों के चेहरे खिल गए। 


रेलवे ने पहले दिन करीब पांच लाख यात्रियों को एसएमएस भेजकर उनकी सीटों की जानकारी दी। अब तक यात्रियों को अपने पीएनआर की स्थिति का पता लगाने के लिए 139 पूछताछ सेवा पर एसएमएस करना पड़ता था।

जबकि आईआरसीटीसी ई टिकट बनाते समय दर्ज हुए मोबाइल नंबर पर चार्ट बनने के बाद सीटों की स्थिति का एसएमएस भेजता था।

रेलवे ने अपने रेल आरक्षण केंद्रों के काउंटरों पर बनने वाले टिकटों की वेटिंग का पता लगाने के लिए क्रिस की गेटवे एसएमएस सेवा का उद्घाटन एक सप्ताह पूर्व दिल्ली में एक सेमिनार में किया था।

क्रिस की यह योजना दो चरणों में लागू होगी। पहले चरण में वेटिंग से कंफर्म होने तक हर बदलती हुई स्थिति का मुफ्त में एसएमएस यात्रियों को भेजने की योजना शुरू हो गई।

दूसरे चरण में ट्रेनों की लेट लतीफी व पल-पल बदलती स्थिति का एसएमएस भी इसी तरह से भेजा जाएगा। रेलवे के काउंटरों से रोजाना देश भर में पांच से छह लाख आरक्षित श्रेणी के टिकट बनते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed