{"_id":"ec937773d446831752bd176b2b395eb9","slug":"conference-of-all-india-senior-citizens-confederation","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवंबर में इस दिन राजधानी में जुटेंगे देशभर से बुजुर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवंबर में इस दिन राजधानी में जुटेंगे देशभर से बुजुर्ग
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Mon, 16 Sep 2013 08:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश भर के बुजुर्ग नवंबर में राजधानी में जुटेंगे। ऑल इंडिया
विज्ञापन
सीनियर सिटीजंस कॉन्फेडरेशन (आइसकॉन) यहां अपनी 13वीं वार्षिक कॉन्फ्रेंस
का आयोजन करने जा रहा है।
22 और 23 नवंबर को होने जा रहे इस आयोजन की मेजबानी भारतीय वरिष्ठ नागरिक (भावना) समिति करेगी। यह आयोजन डॉ. राममनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर ऑडिटोरियम में होगा।
कांफ्रेंस के सचिव एके मल्होत्रा ने बताया कि आयोजन में बुजुर्गों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी। जीरियॉट्रिक केयर इन इंडिया : चैलेंजेज एंड प्रॉस्पेक्ट्स विषय पर इस सम्मेलन में खास तौर से बुजुर्गों से जुड़ीं अहम जानकारियां दी जाएंगी।
उनके स्वास्थ्य के रख-रखाव, खान-पान और मेडिकल सुविधाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी।
इसके अलावा अधिक उम्र में होने वाली दिक्कतों, वृद्धावस्था पेंशन, बुजुर्गों की योजनाओं संबंधी कानून और महत्वपूर्ण कानूनों के बारे में भी उन्हें बताया जाएगा। जानकारी देने के लिए विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे।