फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Condom and jaljeera packet found in bottle of cold drink in Gonda.

गोंडा: कोल्ड ड्रिंक की बॉटल में निकले कंडोम और जलजीरा के पैकेट, दुकानदार व ग्राहक रह गए हैरान

Mon, 22 Jun 2020 02:33 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा Published by: ishwar ashish Updated Mon, 22 Jun 2020 02:33 PM IST
विज्ञापन
Condom and jaljeera packet found in bottle of cold drink in Gonda.
demo pic

गोंडा जिले के थाना वजीरगंज इलाके में एक दुकानदार ने जब ग्राहक को कोल्ड ड्रिंक की बॉटल दी तो उसमें कंडोम व जलजीरा के पैकेट निकले। जिसे देखकर लोग हैरान रह गए। दुकानदार ने एजेंसी के कस्टमर केयर पर फोन किया पर सुनवाई नहीं हुई। जिले के खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बॉटल अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के दिशा-निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के झिलाही मार्ग स्थित जमलापुर बाजार में साधू वर्मा की दुकान है। साधू एजेंसी से कोल्ड ड्रिंक लेकर बेचता है। रविवार को एक ग्राहक दुकान पर आया और 200 एमएल की स्प्राइट की बॉटल मांगी तो एक बॉटल में कंडोम तो दूसरी बॉटल में जलजीरा का पैकेट मिला। इसे देखते ही दोनों के होश उड़ गए।
विज्ञापन


जब दुकानदार ने चेक किया तो इसी तरह दर्जनों बोतलों में अन्य पदार्थ पाए गए। दुकानदार ने एजेंसी के कस्टमरकेयर पर शिकायत की पर सुनवाई नहीं हुई।

मामले की जानकारी जिला प्रशासन को दी गई। जिस पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बॉटल अपने कब्जे में लेकर कठोर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। दुकानदार का कहना है कि मामले की जांच होनी चाहिए क्योंकि इसमें कोई खतरनाक पदार्थ भी हो सकता था। ऐसा होने पर किसी की जान भी जा सकती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed