{"_id":"58883e5f4f1c1bde3bcf4835","slug":"con-man-take-away-7-lac-rupees-from-unemployed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेरोजगार युवक पहुंचे बाबा के पास, किस्मत चमकाने के बहाने बनाया शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरोजगार युवक पहुंचे बाबा के पास, किस्मत चमकाने के बहाने बनाया शिकार
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 25 Jan 2017 11:30 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
जौनपुर निवासी जालसाज बाबा समद और उसके चेले आजमगढ़ निवासी मो. बिलाल ने बेरोजगारी से तंग युवकों को दुबई में नौकरी का झांसा देकर सात लाख रुपये ऐंठ लिए। रुपये गंवाने के बाद खुद को ठगा महसूस कर रहे युवकों ने गोसाईगंज थाने में समद व मो. बिलाल के खिलाफ जालसाजी व धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस ने बताया कि गोसाईंगंज निवासी रऊफ बेरोजगार है। आर्थिक तंगी से जूझ रहे रऊफ को एक दिन बाबा समद मिला। उसने कहा कि दुबई जाओ, वहां काम मिलेगा और तकदीर बदल जाएगी। रऊफ तो झांसे में आया ही उसने रोजगार की तलाश में भटक रहे अपने छह रिश्तेदारों को भी बाबा से मिलवा दिया।
रऊफ का कहना है कि अक्सर लखनऊ आने वाले बाबा समद से उसने अपनी बेरोजगारी दूर कराने की बात कही थी। बाबा ने कहा कि उसका चेला मो. बिलाल कई लोगों को दुबई में अच्छी नौकरी दिला चुका है।

Trending Videos
वीजा थमाकर बाबा अंडरग्राउंड
डेमो पिक
- फोटो : demo pic
वीजा व टिकट में एक लाख का खर्च आता है। दुबई चले जाओगे तो तकदीर संवर जाएगी। बाबा के झांसे में आए रऊफ ने रकम के इंतजाम के साथ अपने परिचितों को भी जानकारी दे दी। रिश्तेदार इमरान, जुबेर अहमद, ताज, मुस्तफा, आसिफ और शेखू आलम भी दुबई में नौकरी पाने के उतावले हो उठे।
बाबा ने सातों युवकों को दुबई भिजवाने का वादा करने के साथ मो बिलाल से मुलाकात कराई। सात लाख रुपये लेकर दुबई के वीजा और 30 अक्तूबर 16 को यात्रा का टिकट थमा दिया। सातों युवकों ने तैयारी की और जरूरत का सामान बैग में भरकर तय तिथि को एयरपोर्ट पहुंचे।
वहां पता चला कि वीजा और टिकट फर्जी हैं। ठगी का शिकार बने युवकों ने बिलाल के तीन मोबाइल नंबरों पर कॉल की। उसने फोन रिसीव नहीं किया। बाबा भी अंडरग्राउंड हो गया। युवकों ने जौनपुर व आजमगढ़ के चक्कर काटे। कोई नतीजा न निकलने पर पुलिस से शिकायत की। इस पर केस दर्ज करके तहकीकात शुरू की गई है।