फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   computer teachers to get promotion.

खुशखबरी: कंप्यूटर सहायकों का होगा प्रमोशन

Tue, 02 Dec 2014 10:35 AM IST
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 02 Dec 2014 10:35 AM IST
विज्ञापन
computer teachers to get promotion.

सचिवालय में कंप्यूटर सहायक के पद पर कार्यरत कार्मिकों की पदोन्नति का रास्ता साफ हो गया है।

विज्ञापन


सचिवालय प्रशासन विभाग ने इसके लिए सहायक समीक्षा अधिकारियों के 80पदों का सृजन कर दिया है।

सचिवालय संघ के अध्यक्ष यादवेंद्र मिश्र, सचिव ओंकार नाथ तिवारी व उपाध्यक्ष मुदस्सिर हुसैन ने बताया कि इन पदों के सृजन से ऐसे कंप्यूटर सहायकों को सहायक समीक्षा अधिकारी के पद पर पदोन्नति मिल सकेगी जो जनवरी, 2013 में पदोन्नति से वंचित रह गए थे।



इसके लिए संघ काफी दिनों से प्रयासरत था। सहायक समीक्षा अधिकारी के ये अधिसंख्य पद 4600 ग्रेड पे में होंगे।

सचिवालय प्रशासन विभाग के आदेश के अनुसार कंप्यूटर सहायक से सहायक समीक्षा अधिकारी के पद पर पदोन्नत कर्मियों को शासन द्वारा समय-समय पर दिया जाने वाला डीए व अन्य भत्ते भी प्राप्त होंगे।
विज्ञापन


संघ के पदाधिकारियों ने मुख्य सचिव व सचिवालय प्रशासन के प्रति इस आदेश के लिए आभार व्यक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed