{"_id":"6782476662fc3a8f0805ab5e","slug":"computer-and-biometric-machine-stolen-by-breaking-the-lock-of-duda-office-shravasti-news-c-104-1-srv1002-108790-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: डूडा कार्यालय का ताला तोड़कर कंप्यूटर और बायोमीट्रिक मशीन चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: डूडा कार्यालय का ताला तोड़कर कंप्यूटर और बायोमीट्रिक मशीन चोरी
Sat, 11 Jan 2025 08:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 11 Jan 2025 08:36 PM IST
विज्ञापन
जूनियर हाईस्कूल भिनगा परिसर में संचालित डूडा कार्यालय में हुई चोरी के बाद बिखरा सामान।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। जूनियर हाईस्कूल भिनगा परिसर में संचालित डूडा कार्यालय का बृहस्पतिवार रात चोरों ने ताला तोड़ दिया। जहां से चोर कंप्यूटर बायोमीट्रिक मशीन सहित अन्य सामान पार कर ले गए। इसकी सूचना प्रबंधक ने कोतवाली पुलिस को दी है।
भिनगा कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर स्थित जूनियर हाईस्कूल के एक भवन में जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) कार्यालय का संचालन किया जा रहा है। यहां तैनात कर्मचारी बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे कार्यालय बंद कर घर गए थे। शुक्रवार सुबह यहां तैनात कर्मचारी राम कुमार यादव जब कार्यालय खोलने पहुंचा तो कार्यालय का ताला टूटा हुआ था। इसकी सूचना कर्मचारी ने प्रबंधक आरिफ जफर खान को दी। मौके पर पहुंचे प्रबंधक ने देखा कि कार्यालय से कंप्यूटर व बायोमीट्रिक मशीन सहित अन्य सामान नदारद हैं। इतना ही नहीं वहां रखी अलमारी भी खुली दिखी, जिसका लाॅकर टूटा हुआ था। इसकी सूचना प्रबंधक ने भिनगा कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर हुई इस घटना के बाद नगरवासियों में दहशत फैल गई है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ
विज्ञापन