फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Complete the arrangements related to Sant Samagam to be held in Vrindavan in time: RK Tiwari

समय से पूरा करें वृंदावन में होने वाले संत समागम से जुड़ी व्यवस्थाएं: आरके तिवारी

Fri, 27 Nov 2020 09:21 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 27 Nov 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
Complete the arrangements related to Sant Samagam to be held in Vrindavan in time: RK Tiwari
मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी। - फोटो : amar ujala
अगले साल वृंदावन में प्रस्तावित संत समागम को देखते हुए मुख्य सचिव आरके तिवारी ने सफाई, बिजली, शुद्ध पेयजलापूर्ति समेत अन्य व्यवस्था मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को संत समागम मेले से संबंधित तैयारियां पूरी करने को कहा है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में लगने वाले कुंभ से पहले 16 फरवरी से 28 मार्च तक वृंदावन में वृहद संत समागम मेले का आयोजन होना है।
विज्ञापन


मुख्य सचिव शुक्रवार को प्रस्तावित संत समागम मेले में सभी व्यवस्था मुहैया कराने के संबंध में विभिन्न विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में यह निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि संत समागम में भारी संख्या में संतों के आने की संभावना है। इसलिए वहां पर सभी सुविधाएं मुहैया कराने के संबंधित प्रस्ताव तैयार कर दो दिन के भीतर वित्तीय स्वीकृति के लिए भेज दिए जाएं। उन्होंने मेले के आयोजन से संबंधित व्यवस्थाओं के लिे नगर विकास विभाग को नोडल विभाग नामित करते हुए सभी प्रस्तावित कार्यों के लिए निविदाएं शीघ्र आंमत्रित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


इस मौके पर आगरा के मंडलायुक्त अनिल कुमार ने संत समागम के लिए वृंदावन में 56 हेक्टेयर चिन्हीत की गई है। मेले के लिए 145 प्लॉट और 250 दुकानों का प्रस्ताव तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि गृह, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, नगर विकास, पर्यटन, संस्कृति, सिंचाई, लोक निर्माण, ऊर्जा, खाद्य एवं आपूर्ति से संबंधित व्यवस्थाओं के लिए कार्ययोजना तैयार कर सभी प्रस्ताव संबंधित विभागों को भेज दिए गए हैं। जिसमें संत समागम मेला क्षेत्र में शुद्ध पेयजलापूर्ति, सफाई, पब्लिक टॉयलेट, स्ट्रीट लाइट व जल निकासी से संबंधित कार्य कराने के कार्य को शामिल किया गया है। इसके अलावा जरूरी वस्तुएं एवं खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए उचित दर की दुकानें, गैस सिलेंडर, केरोसीन, आटा, चावल आदि उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने बताया कि कार्ययोजना के मुताबिक सड़कों की मरम्मत, पांटून ब्रिज निर्माण, बैरिकेडिंग, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, बसों का संचालन, प्रदर्शनी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन, पर्यटक स्थलों का प्रचार-प्रसार, अस्पताल, शौचालय, एंबुलेंस, दवा की दुकान की व्यवस्था के साथ ही अस्थायी स्नान घाटों का निर्माण कराया जायेगा। बैठक में सभी संबधित विभागों के अपर मुख्य सचिव, सचिव समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed