{"_id":"5f3f9fecde93c829243f62c1","slug":"complaints-about-smart-meters-were-already-being-received-says-minister-shrikant-sharma","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट मीटर को लेकर पहले से ही मिल रही थीं शिकायतें, मंत्री बोले- कॉर्पोरेशन, एलएंडटी और ईईएसएल को देना ही होगा समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट मीटर को लेकर पहले से ही मिल रही थीं शिकायतें, मंत्री बोले- कॉर्पोरेशन, एलएंडटी और ईईएसएल को देना ही होगा समाधान
Fri, 21 Aug 2020 03:50 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 21 Aug 2020 03:50 PM IST
विज्ञापन
मंत्री श्रीकांत शर्मा
- फोटो : ट्विटर
12 अगस्त को जन्माष्टमी के दिन स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की बिजली बंद होने के मामले में ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि स्मार्ट मीटर को लेकर पहले से ही शिकायतें मिल रही थीं। मीटर में भार जंपिंग, पैसा जमा होने के बाद भी कनेक्शन कटने जैसी शिकायतें पहले से आ रही थी।
उन्होंने कहा कि अब पावर कॉर्पोरेशन, एलएंडटी और एनर्जी एफिसिएंशी सर्विसेज लि. (ईईएसएल) को इसका भी समाधान निकालकर देना होगा। श्रीकांत शर्मा ने कहा कि मीटर को लेकर मिली शिकायतों के लिए जनवरी में जांच कमेटी गठित की गई थी। कमेटी को फरवरी 2020 में रिपोर्ट देनी थी, लेकिन अब तक रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं हुई है। कमेटी के सदस्यों का कहना है कि कोरोना संकट और लॉकडाउन के दौरान प्रयोगशाला बंद होने से मीटरों की जांच नहीं हो पाई है।

Trending Videos
उपभोक्ताओं की जीत
राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि पुरानी तकनीक के 2जी व 3जी स्मार्ट मीटरों को लेकर लंबे समय से लड़ाई लड़ी जा रही है। इन मीटरों को लगाए जाने पर रोक लगना उपभोक्ताओं की जीत है। उन्होंने इस फैसले के लिए ऊर्जा मंत्री का आभार जताया है।