फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   complaints about smart meters were already being received, says minister shrikant sharma

स्मार्ट मीटर को लेकर पहले से ही मिल रही थीं शिकायतें, मंत्री बोले- कॉर्पोरेशन, एलएंडटी और ईईएसएल को देना ही होगा समाधान

Fri, 21 Aug 2020 03:50 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 21 Aug 2020 03:50 PM IST
विज्ञापन
complaints about smart meters were already being received, says minister shrikant sharma
मंत्री श्रीकांत शर्मा - फोटो : ट्विटर
12 अगस्त को जन्माष्टमी के दिन स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की बिजली बंद होने के मामले में ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि स्मार्ट मीटर को लेकर पहले से ही शिकायतें मिल रही थीं। मीटर में भार जंपिंग, पैसा जमा होने के बाद भी कनेक्शन कटने जैसी शिकायतें पहले से आ रही थी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अब पावर कॉर्पोरेशन, एलएंडटी और एनर्जी एफिसिएंशी सर्विसेज लि. (ईईएसएल) को इसका भी समाधान निकालकर देना होगा। श्रीकांत शर्मा ने कहा कि मीटर को लेकर मिली शिकायतों के लिए जनवरी में जांच कमेटी गठित की गई थी। कमेटी को फरवरी 2020 में रिपोर्ट देनी थी, लेकिन अब तक रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं हुई है। कमेटी के सदस्यों का कहना है कि कोरोना संकट और लॉकडाउन के दौरान प्रयोगशाला बंद होने से मीटरों की जांच नहीं हो पाई है। 
विज्ञापन

उपभोक्ताओं की जीत

राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि पुरानी तकनीक के 2जी व 3जी स्मार्ट मीटरों को लेकर लंबे समय से लड़ाई लड़ी जा रही है। इन मीटरों को लगाए जाने पर रोक लगना उपभोक्ताओं की जीत है। उन्होंने इस फैसले के लिए ऊर्जा मंत्री का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed