फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Complaint to Lokayukta against former PWD Chief Engineer UK Gehlot

यूपी: पीडब्ल्यूडी के पूर्व मुख्य अभियंता यूके गहलोत के खिलाफ लोकायुक्त से शिकायत

Tue, 12 Sep 2023 08:48 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 12 Sep 2023 08:48 PM IST
सार

लोकायुक्त संगठन के संयुक्त सचिव राजेश कुमार के मुताबिक लखनऊ निवासी शारिक खान ने पीडब्ल्यूडी मेरठ में तैनात रहे मुख्य अभियंता यूके गहलोत के खिलाफ शिकायत की है।

विज्ञापन
Complaint to Lokayukta against former PWD Chief Engineer UK Gehlot
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

 लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के पूर्व मुख्य अभियंता यूके गहलोत के खिलाफ लोकायुक्त संगठन से भ्रष्टाचार के मामले में शिकायत की गई है। लोकायुक्त संगठन ने मामले में शिकायतकर्ता के साथ ही आमजन से भी मामले में साक्ष्य मांगे हैं। तीन अक्तूबर तक उप लोकायुक्त दिनेश कुमार सिंह के समक्ष साक्ष्य प्रस्तुत किए जा सकते हैं।

विज्ञापन


लोकायुक्त संगठन के संयुक्त सचिव राजेश कुमार के मुताबिक लखनऊ निवासी शारिक खान ने पीडब्ल्यूडी मेरठ में तैनात रहे मुख्य अभियंता यूके गहलोत के खिलाफ शिकायत की है। इसमें कहा गया कि उन्होंने मैनपुरी में निर्माणाधीन सैनिक स्कूल में बिना वित्तीय स्वीकृति के ओवर कास्टिंग का काम कराया था। कई कार्य बिना शासन से अनुमोदन के करवाए गए थे, जिसकी लागत चार से पांच करोड़ रुपये थी।
विज्ञापन


 बता दें, गहलोत दो वर्ष पूर्व सेवानिवृत्त हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि वीवीआईपी इलाके में सैनिक स्कूल का निर्माण होने की वजह से शासन से वित्तीय अनुमोदन प्राप्त होने की प्रत्याशा में काम कराया गया था। बाद में शासन ने अनुमति दे दी थी। उस वक्त मैं महाप्रबंधक था और अनुमति मांगने में मेरी कोई भूमिका नहीं थी। लोकायुक्त संगठन में पहले भी इस मामले की शिकायत की जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed