{"_id":"67a7bf268b4a787a5406959d","slug":"complaint-of-ragging-in-bhasha-university-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1069435-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: भाषा विश्वविद्यालय में रैगिंग की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: भाषा विश्वविद्यालय में रैगिंग की शिकायत
विज्ञापन
लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में विधि अध्ययन संकाय की छात्रा ने सीनियर विद्यार्थियों पर रैगिंग का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रॉक्टर डॉ. नीरज शुक्ला की अध्यक्षता में जांच समिति का गठन कर दिया है।
एलएलबी प्रथम वर्ष की छात्रा ने शिकायती पत्र में एक वरिष्ठ छात्र और छात्रा के खिलाफ रैगिंग करने का आरोप लगाया है। शिकायती पत्र एंटी रैगिंग कमेटी को दिया गया है। छात्रा ने सीनियर विद्यार्थियों पर संदिग्ध लोगों के साथ मिलकर विश्वविद्यालय परिसर में धमकाने और जानलेवा हमला करने की कोशिश का भी आरोप लगाया है। विवि की प्रवक्ता डॉ. रुचिता सुजय चौधरी के मुताबिक मामले में जांच समिति का गठन कर दिया गया है। आरोप सही पाए जाने पर दोषियों खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।