फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Complain against Congress spokes person Pavan Kheda in Hazratganj thana in Lucknow.

Lucknow: कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा पर एफआईआर दर्ज, पीएम मोदी के पिता पर की थी टिप्पणी

Mon, 20 Feb 2023 06:00 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 20 Feb 2023 06:00 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में हजरतगंज पुलिस ने कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
Complain against Congress spokes person Pavan Kheda in Hazratganj thana in Lucknow.
शिकायत करने पहुंचे भाजपा नेता। - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता पर अभद्र टिप्प्णी करने के मामले में सोमवार को भाजपा के महानगर अध्यक्ष की तहरीर पर हजरतगंज पुलिस ने कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा पर एफआईआर दर्ज कर ली है। महानगर अध्यक्ष ने पुलिस को साक्ष्य के तौर पर विवादित बयान का वीडियो उपलब्ध कराया। पुलिस ने उसका संज्ञान लेकर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


सोमवार को भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक, ब्रज बहादुर, प्रदेश मंत्री त्र्यंबक त्रिपाठी व अन्य वरिष्ठ नेतागण हजरतगंज थाने पहुंचे। भाजपा के महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने थानाध्यक्ष को पत्र सौंपकर शिकायत की थी।
विज्ञापन


पत्र में उन्होंने लिखा है कि कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने एक संवाददाता सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ देश के करोड़ों लोगों को आहत करने वाली टिप्पणी की है। उन्होंने पीएम मोदी के दिवंगत पिता दामोदर दास मूलचंद मोदी पर गलत ढंग से उद्देश्यपूर्ण टिप्पणी करते हुए कहा था, 'नरेंद्र मोदी के पिता नरेंद्र गौतम दास मोदी हैं। नरेंद्र गौतम दास मोदी को क्या समस्या है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे उन्होंने कहा था कि उनका नाम गौतम दास है या दामोदर दास है? फिर व्यंग्य पूर्ण हंसी हंसते हुए कहा था कि भले ही नाम दामोदर दास है लेकिन उनके कार्य गौतम दास के समान हैं।

भाजपा नेताओं ने कांग्रेस प्रवक्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed