फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Compensation on death from corona and free education to orphans Govt: Sanjay Singh

कोरोना से मौत पर मुआवजा व अनाथ बच्चों को मुफ्त शिक्षा दे सरकार: संजय सिंह

Wed, 19 May 2021 09:09 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 19 May 2021 09:09 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश प्रभारी व सांसद संजय सिंह ने कहा कि आपदा के इस काल में सरकार को आम जनता की मदद के लिए जल्द ही मौत पर मुआवजा, अनाथ बच्चों मुफ्त शिक्षा और पेंशन देने की घोषणा करनी चाहिए।

विज्ञापन
Compensation on death from corona and free education to orphans Govt: Sanjay Singh
आप नेता संजय सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश प्रभारी व सांसद संजय सिंह ने सरकार से दिल्ली की तर्ज पर कोरोना से मौत पर 50 हजार मुआवजा देने, अनाथ बच्चों को मुफ्त शिक्षा और पेंशन देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि आपदा के इस काल में सरकार आम जनता की मदद के लिए जल्द ही मौत पर मुआवजा, अनाथ बच्चों मुफ्त शिक्षा और पेंशन देने की घोषणा करनी चाहिए।

विज्ञापन


आप सांसद ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने महामारी में गरीब-मजदूरों की मदद के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए कहा कि सरकार मौत का आंकड़ा छुपा रही है, लेकिन गांव-गांव में जो दृश्य सामने आ रहे हैं वो अत्यंत भयावह हैं। प्रदेश के लगभग हर जिले कोरोना के कारण लोगों की मौत हो रही हैं। इसीलिए श्मशान में लाशों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। लोगों के पास अपने परिजनों का अंतिम संस्कार करने का इंतजाम नहीं है। उनको लकड़िया नसीब नहीं हो रहीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाएं सही रूप से जमीन पर लागू नहीं हो पा रही हैं। संजय सिंह ने सरकार से बगैर विलंब किए 75 जिलों में सभी ब्लॉक स्तर पर करोना की जांच केंद्र खोलने के साथ ही दाह संस्कार के लिए लकड़ी का इंतजाम न करने वाले जिले के डीएम व प्रशासन के अधिकारियों को निलंबित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर आप सांसद ने  कोरोना महामारी से जूझ रही जनता की मदद के लिए आम आदमी की रसोई की शुरुआत करते हुए कहा कि इसके माध्यम से आपदा के इस काल में हर जरूरतमंद को भोजन मुहैया कराया जाएगा। बुधवार को आप की रसोई का उद्घाटन करते हुए संजय सिंह ने बताया कि आप की रसोई पार्टी कार्यकर्ताओं का सराहनीय प्रयास है। यहां प्रतिदिन हजारों लोगों का खाना  तैयार होगा। उन्होंने कहा कि अन्य जिलों में भी इस तरह की सेवा शुरू की जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed