{"_id":"5c5d2158bdec220bb35c3333","slug":"compensation-announced-to-affected-by-poisonous-liquor","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीली शराब से मृतकों के परिजनों को दो लाख मुआवजे की घोषणा, सीएम ने दिया कार्रवाई का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरीली शराब से मृतकों के परिजनों को दो लाख मुआवजे की घोषणा, सीएम ने दिया कार्रवाई का आदेश
Fri, 08 Feb 2019 11:57 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 08 Feb 2019 11:57 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर व कुशीनगर में जहरीली शराब से हुई मौतों व गंभीर हालत में अस्तपाल में इलाज करवा रहे लोगों के परिजनों के लिए यूपी सरकार ने मुआवजे की घोषणा कर दी है। सरकार ने मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये व गंभीर बीमार लोगों के परिवारीजनों को 50 हजार रुपये मुआवजे की घोषणा की है। वहीं, मामले पर सहारनपुर व गोरखपुर रेंज के आईजी से प्रदेश के डीजीपी ओम प्रकाश सिंह ने रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्ती दिखाते हुए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई करने का आदेश दिया है। आपको बता दें कि कुशीनगर के तरयासुजान क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से गुरुवार को चार और मौतें हो गईं।
विज्ञापन
अब तक कुल नौ लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि पांच बीमार लोगों का अलग-अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है। वैसे प्रशासन सात लोगों की मौत की पुष्टि कर रहा है, जबकि दो की मौत बीमारी से बता रहा है।
विज्ञापन