फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   compensation announced in tractor trolley accident case in lucknow.

ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे में मृतकों के परिवारीजनों को दो लाख व घायलों को 50 हजार मुआवजे की घोषणा

Tue, 20 Mar 2018 07:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 20 Mar 2018 07:26 PM IST
विज्ञापन
compensation announced in tractor trolley accident case in lucknow.
हादसे में मुआवजे की घोषणा। - फोटो : amar ujala

लखनऊ में हुए ट्रैक्ट्रर-ट्रॉली हादसे के पीड़ितों के लिए मुआवजे की घोषणा कर दी गई है। हादसे में मृतकों के परिवारीजनों को दो लाख और गंभीर घायलों को पचास हजार रुपये देने की घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की है।

विज्ञापन


आपको बता दें कि लखनऊ के पारा में मंगलवार को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पुल से नीचे गिर गए। जिसमें करीब 48 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि 4 की मौत हो गई। हादसे से हाहाकार मच गया।
विज्ञापन


 ये सभी लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली से कन्नौज से देवां शरीफ मेला देखने गए थे। वहां से लौटते वक्त भुहरपुर रेलवे क्रांसिंग पर बने ओवरब्रिज पर हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक ओवरब्रिज से उतरते वक्त ट्राली से लईया की बोरी गिर गई जिसे देखने के चक्कर में ड्राइवर का नियंत्रण स्टेयरिंग से हट गया। अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पुल से सीधे नीचे आ गिरा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed