फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Company Fails to Find 230 Eligible Candidates.

Lucknow News: आईटीआई में रोजगार मेले का परिणाम, 500 पद, 1300 दावेदार... सिर्फ 270 चयनित, कंपनी को नहीं मिले 230 योग्य अभ्यर्थी

Wed, 08 Apr 2026 02:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Company Fails to Find 230 Eligible Candidates.
रोजगार मेले में आए अभ्यर्थी। 
लखनऊ। अलीगंज स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) परिसर में आयोजित दो दिवसीय रोजगार मेले ने एक अहम तस्वीर सामने रखी है। यहां 500 पदों पर भर्ती होनी थी, लेकिन 1300 से अधिक अभ्यर्थियों के प्रयास के बावजूद सिर्फ 270 ही चयनित हो सके। नतीजतन 230 पद खाली रह गए, जो युवाओं की तैयारी और उद्योग की अपेक्षाओं के बीच अंतर को दर्शाता है। मारुति सुजुकी कंपनी की ओर से आयोजित इस कैंपस ड्राइव में लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के बाद ही चयन प्रक्रिया पूरी की गई। पहले दिन दस्तावेज की जांच और लिखित परीक्षा में 676 अभ्यर्थी सफल हुए थे। शेष पदों को भरने के लिए कंपनी जल्द ही दोबारा रोजगार मेले का आयोजन करेगी।
विज्ञापन



आखिर क्यों खाली रह गए इतने पद? संभावित कारण
स्किल गैप की समस्या: कई अभ्यर्थियों में तकनीकी दक्षता और प्रैक्टिकल नॉलेज की कमी देखने को मिली, जो इंडस्ट्री की जरूरतों के अनुरूप नहीं थी।

कम्युनिकेशन और इंटरव्यू स्किल्स की कमी: लिखित परीक्षा पास करने के बाद भी साक्षात्कार में आत्मविश्वास और स्पष्ट अभिव्यक्ति की कमी के कारण कई अभ्यर्थी पीछे रह गए।
विज्ञापन


अनुभव व इंडस्ट्री एक्सपोजर का अभाव : फ्रेशर्स के पास मशीनरी और कार्यस्थल का व्यावहारिक अनुभव सीमित रहा।

लोकेशन फैक्टर : नौकरी हरियाणा के खरखौदा (सोनीपत) में होने के कारण कुछ अभ्यर्थी चयन के बाद भी जॉइनिंग को लेकर अनिश्चित दिखे।

जॉइन करने के लिए किया प्रेरित
आईटीआई के प्रधानाचार्य राजकुमार यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप मुख्यमंत्री मिशन रोजगार योजना के तहत दो दिवसीय आईटीआई परिसर में हरियाणा के खरखौदा (सोनीपत) सि्थत मारुति सुजुकी कंपनी के लिए कैंपस ड्राइव का आयोजन किया गया। कंपनी के प्रतिनिधि से अधिक से अधिक अभ्यर्थियों को चयनित करने के लिए कहा। साथ ही अभ्यर्थियों को चयन के बाद जॉइन करने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


32 हजार रुपये प्रतिमाह देेगी कंपनी
प्लेसमेंट अधिकारी एमए खान ने बताया कि कैंपस ड्राइव में 1300 से अधिक अभ्यर्थी उपस्थित हुए, अर्ह अभ्यर्थियों की परीक्षा एवं साक्षात्कार के बाद 270 अभ्यर्थियों का चयन हुआ। कंपनी की ओर से 32,000 प्रतिमाह वेतन के साथ ही दोपहर का खाना और ड्रेस देगी। रोजगार मेले को सफल बनाने में अनुदेशक जेड रहमान और ग्रे सिम लर्निंग्स फाउंडेशन के स्टाफ ने सहयोग किया। नामी कंपनियाें की चयन प्रक्रिया हाल के दिनों में सख्त हो गई है। पहले लिखित परीक्षा और उसके बाद साक्षात्कार के आधार पर चयन किया जा रहा है। ऐसे में युवाओं को अपनी स्किल पर कड़े अनुशासन के साथ काम करना होगा। बचे हुए पदों पर वाराणसी, गाजियाबाद व अन्य जनपदों में रोजगार मेले के माध्यम से भर्ती जल्द की जाएगी।

रोजगार मेले में आए अभ्यर्थी। 

रोजगार मेले में आए अभ्यर्थी। 

रोजगार मेले में आए अभ्यर्थी। 

रोजगार मेले में आए अभ्यर्थी। 

रोजगार मेले में आए अभ्यर्थी। 

रोजगार मेले में आए अभ्यर्थी। 

रोजगार मेले में आए अभ्यर्थी। 

रोजगार मेले में आए अभ्यर्थी। 

रोजगार मेले में आए अभ्यर्थी। 

रोजगार मेले में आए अभ्यर्थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed