फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Communication improves personality and brings success

Lucknow News: संवाद से संवरता है व्यक्तित्व, मिलती है सफलता

Sat, 07 Feb 2026 02:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 07 Feb 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Communication improves personality and brings success
महाविद्यालय में गायत्री परिवार की ओर से शिविर का आयोजन हुआ।
लखनऊ। आशियाना सि्थत महाराजा बिजली पासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को गायत्री परिवार की ओर से व्यक्तित्व परिष्कार शिविर का आयोजन हुआ। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के विद्यार्थियों ने भाग लिया। शुभारंभ परिवार के संयोजक अरुण श्रीवास्तव ने किया। उन्होंने व्यक्तित्व विकास एवं व्यक्तित्व निर्माण विषय पर वैज्ञानिक दृष्टिकोण से सारगर्भित प्रस्तुति दी। विद्यार्थियों को प्रेरित किया। मुख्य वक्ता एवं मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. प्रवीण सिंह दीपक ने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, अनुशासन, सकारात्मक सोच और संवाद कौशल का महत्व समझाया। संवाद कौशल वह कला है, जो व्यक्ति को सफलता की ओर ले जाती है। वक्ता एके गुप्ता ने भी विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का संदेश दिया। वक्ता मीनू श्रीवास्तव ने ''खुद को बदलो, जमाना बदल जाएगा'' पर विचार साझा किया। प्राध्यापक एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अखिलेंद्र कुमार मिश्र, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ऋतु शुक्ला, डॉ. नेहा नागर, पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य, डॉ. नीतू सिंह, डॉ. प्रमोद कुमार उपाध्याय, डॉ. सुमन यादव आदि लोग मौजूद रहे।

महाविद्यालय में गायत्री परिवार की ओर से शिविर का आयोजन हुआ।

महाविद्यालय में गायत्री परिवार की ओर से शिविर का आयोजन हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed