{"_id":"63771f75808761473b0d3aff","slug":"common-mobility-card-will-be-applicable-in-roadways-will-be-launched-in-january","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज में लागू होगा कॉमन मोबिलिटी कार्ड : जनवरी में होगा लॉन्च, देश में कहीं भी भुगतान कर सकेंगे किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज में लागू होगा कॉमन मोबिलिटी कार्ड : जनवरी में होगा लॉन्च, देश में कहीं भी भुगतान कर सकेंगे किराया
Fri, 18 Nov 2022 11:30 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 18 Nov 2022 11:30 AM IST
सार
अभी तक विभिन्न यातायात संस्थाओं में क्लोज्ड लूप सिस्टम पर कार्ड जारी होते थे। यानी उन संस्थाओं का कार्ड केवल उसी संस्था के वाहनों में भुगतान के लिए इस्तेमाल हो सकता था। जैसे रोडवेज का कार्ड रोडवेज की बस में ही किराया भुगतान के काम आ रहा था।
विज्ञापन
यूपी रोडवेज की बसें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उप्र राज्य परिवहन निगम में दिल्ली मेट्रो ट्रेन की तर्ज पर नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) सिस्टम लागू होगा। वन नेशन वन कार्ड कार्यक्रम के तहत यह कार्ड यहां जनवरी 2023 में लॉन्च कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
अभी तक विभिन्न यातायात संस्थाओं में क्लोज्ड लूप सिस्टम पर कार्ड जारी होते थे। यानी उन संस्थाओं का कार्ड केवल उसी संस्था के वाहनों में भुगतान के लिए इस्तेमाल हो सकता था। जैसे रोडवेज का कार्ड रोडवेज की बस में ही किराया भुगतान के काम आ रहा था। अब यह व्यवस्था बदलने जा रही है। नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने कहा कि सभी संस्थानों को अब ओपन लूप सिस्टम में जोड़ना होगा। यानी इसके तहत बने कार्ड से देश में कहीं भी किराया भुगतान किया जा सकेगा।
विज्ञापन
परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि इस एनसीएमसी कार्ड का इस्तेमाल पूरे देश की परिवहन सेवाओं में किया जा सकेगा। इसके लिए 25 नवंबर को स्टेट बैंक आफ इंडिया और परिवहन निगम के मध्य करार होगा। यात्री इस कार्ड को बस के अंदर परिचालक के जरिए कैश अथवा कार्ड से भुगतान कर रिचार्ज करने की सुविधा भी प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन