फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Committed suicide during a video call with his girlfriend.

Lucknow News: प्रेमिका से वीडियो काॅल के दाैरान की थी खुदकुशी

Thu, 10 Sep 2026 02:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 10 Sep 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Committed suicide during a video call with his girlfriend.
लखनऊ। दुबग्गा के मोहन विहार कॉलोनी में मंगलवार शाम व्यापारी के बेटे निखिल गुप्ता की मौत मामले में परिवार ने उसकी प्रेमिका से पूछताछ की मांग की है। बुधवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे निखिल के मामा अतुल गुप्ता ने बताया कि भांजे का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। निखिल कुछ दिनों से परेशान था, लेकिन घरवालों को इसकी वजह नहीं बताता था।
विज्ञापन

मंगलवार शाम करीब पांच बजे निखिल के भाई विशाल के पास उसके दोस्त का फोन आया। दोस्त ने उसे कमरे में जाकर निखिल को देखने के लिए कहा। विशाल के पहुंचने पर कमरे का दरवाजा बंद मिला। दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचने पर विशाल को निखिल फंदे से लटका मिला था।परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जांच में पता चला कि निखिल ने घटना से पहले प्रेमिका से वीडियो कॉल पर बात की थी। परिवार का सवाल है कि बातचीत के दौरान ऐसा क्या हुआ, जिससे उसने यह कदम उठाया। इंस्पेक्टर श्रीकांत राय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। अभी लिखित तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed