{"_id":"66f686138b73b1292008d564","slug":"committed-suicide-after-a-fight-with-his-wife-lucknow-news-c-13-knp1002-890221-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: शादी को हुए थे चार महीने, पत्नी से झगड़े के बाद दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: शादी को हुए थे चार महीने, पत्नी से झगड़े के बाद दे दी जान
Fri, 27 Sep 2024 03:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 27 Sep 2024 03:46 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ। ठाकुरगंज के राजा विहार निवासी प्राइवेट चालक आनंद गुप्ता (38) ने बुधवार दोपहर पत्नी शिवांगी से झगड़े के बाद आत्महत्या कर ली। उनकी चार माह पहले ही शादी हुई थी।
आनंद के भाई अजय ने बताया कि कुछ दिन से वह काम पर नहीं जा रहे थे। बुधवार दोपहर नशे को लेकर आनंद व शिवांगी में झगड़ा हुआ। इसके बाद आनंद कमरे में चले गए। शाम पांच बजे वह कमरे से बाहर निकले तो परिवार वालों ने उन्हें समझाया। इस पर वह फिर झगड़ा करने लगे और दोबारा कमरे में चले गए। कुछ देर बाद मां और भाभी ने खाने के लिए आवाज दी पर, कोई जवाब नहीं मिला। परिजन कमरे में पहुंचे तो आनंद का शव पंखे में साड़ी के सहारे लटकता मिला।