फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Commission will give report soon on Hathras incident.

हाथरस कांड: हादसा या साजिश, न्यायिक आयोग जल्द करेगा खुलासा, जांच रिपोर्ट को अंतिम रूप देने की तैयारी शुरू

Fri, 11 Oct 2024 09:50 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 11 Oct 2024 09:50 PM IST
सार

हाथरस कांड की जांच के लिए बनाए गए न्यायिक आयोग ने रिपोर्ट को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। आयोग ने मामले में 400 लोगों के बयान दर्ज किए हैं।

विज्ञापन
Commission will give report soon on Hathras incident.
सूरजपाल जाटव उर्फ भोले बाबा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

हाथरस कांड की जांच के लिए गठित न्यायिक आयोग जल्द अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंप देगी। आयोग ने सूरजपाल जाटव उर्फ भोले बाबा का बृहस्पतिवार को बयान दर्ज किया। इसके बाद जांच रिपोर्ट को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो इस माह के अंत तक आयोग अपनी रिपोर्ट सौंप देगा। इसमें हादसे के पीछे किसी साजिश होने का खुलासा भी किया जा सकता है। इसका संकेत बृहस्पतिवार को भोले बाबा के वकील एपी सिंह ने भी दिया था। उन्होंने बताया था कि आयोग को सनातन धर्म को बदनाम करने की साजिश रचने वालों के नाम बता दिए गए हैं। हालांकि आयोग उनके दावों की गहनता से पड़ताल कर रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - जेपीएनआईसी विवाद: अखिलेश ने जेपी के बहाने नीतीश से की एनडीए से हटने की अपील, जदयू ने किया पलटवार
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - जेपीएनआईसी सेंटर विवाद: अखिलेश बोले- जब बैरिकेडिंग हटेगी तब अंदर जाएंगे, पुलिस कब तक रहेगी, हम अंदर जाएंगे ही


दरअसल, जांच रिपोर्ट को अंतिम रूप देने में भोले बाबा का बयान होना बाकी था। इससे पहले आयोग ने करीब 400 लोगों के बयान दर्ज किए हैं, जिनमें पीड़ित परिजन, घायल हुए लोग, प्रत्यक्षदर्शी, आयोजक, प्रशासन व पुलिस के अधिकारी, भोले बाबा के शिष्य व सहयोगी और मीडियाकर्मी आदि शामिल हैं। इसके अलावा आयोग ने हादसे के सीसीटीवी फुटेज भी जुटाकर उनका अध्ययन किया है। बाबा के प्रवचन की रिकॉर्डिंग की पड़ताल भी की गई है।

बता दें कि हाथरस में प्रवचन के बाद भोले बाबा के चरणों की रज लेने के लिए मची भगदड़ में 121 लोगों की मौत के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर तीन सदस्यीय जांच आयोग का गठन किया गया था। आयोग को 31 अगस्त तक रिपोर्ट सौंपनी थी, जिसे जांच पूरी न होने पर दो महीने का अतिरिक्त समय और दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed