{"_id":"679fd61d745c3f0da30777a0","slug":"come-to-harmony-park-forget-the-noise-of-the-city-and-take-a-walk-with-the-tunes-lucknow-news-c-13-lko1029-1060044-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: आइए हार्मनी पार्क, शहर का शोर भूल सुरों के साथ कीजिए सैर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: आइए हार्मनी पार्क, शहर का शोर भूल सुरों के साथ कीजिए सैर
विज्ञापन
लखनऊ का हार्मनी पार्क।
लखनऊ। जिंदगी की भागदौड़ से ऊब चुके हैं, शहर का शोर आपको परेशान कर रहा है। आप आराम और सुकून की तलाश में हैं तो शहर का एक और पार्क आपका स्वागत करने के लिए तैयार है। यहां संगीत के सुरों के साथ सैर आपको प्रकृति के करीब ले जाती हैं।
यह है सुल्तानपुर रोड स्थित सीजी सिटी में बना हार्मनी पार्क, जो संगीत और कला प्रेमियों के लिए आकर्षण का नया केंद्र बन गया है। करीब 12.90 एकड़ में फैला यह पार्क वेस्ट-टू-आर्ट थीम पर आधारित है। यहां 300 टन कबाड़ से बनी 34 अनूठी कलाकृतियां संगीत के अलग-अलग वाद्ययंत्र के रूप में नजर आती हैं।
इन कलाकृतियों से संगीत के सात सुरों को समझने का मौका मिलेगा। हर कलाकृति के पास न सिर्फ संबंधित राग और थाट की जानकारी दी गई है, बल्कि इन्हें बजाया भी जा सकता है। पार्क में ओपन एयर थिएटर है, जो इसे परिवार के साथ घूमने के लिए बेहतरीन जगह बनाता है।
विज्ञापन
सुबह 11 से रात 10 बजे तक खुला रहेगा पार्क
हार्मनी पार्क के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर भूपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि 18 जनवरी को पार्क का उद्घाटन किया गया था। आम जनता के लिए यह सुबह 11 से रात 10 बजे तक खुला रहता है। पर्यटकों की सुविधा के लिए पार्क में रेस्टोरेंट और पार्किंग की भी व्यवस्था है।
प्रवेश शुल्क
पार्क में प्रवेश शुल्क सोमवार से शुक्रवार तक बच्चों के लिए 30 रुपये, वयस्कों के लिए 50 रुपये है। वहीं, शनिवार और रविवार को 100 रुपये का टिकट रहेगा।
खेलप्रेमियों को भी मिलेगी सुविधा
प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर भूपेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार, पार्क में जल्द ही स्पोर्ट्स एरीना खोला जाएगा, जिसमें बास्केटबॉल, फुटबाल, क्रिकेट और हॉकी की सुविधा मिलेगी।
टाइटेनिक प्वाइंट बना सेल्फी डेस्टिनेशन
पार्क में टाइटेनिक सेल्फी प्वाइंट सेल्फीप्रेमियों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बना है। स्कैप मटेरियल से बनाए गए टाइटेनिक जहाज में बैठकर लोग फिल्मी अंदाज में सेल्फी लेने का आनंद उठा रहे हैं।