{"_id":"16b9f3489eef4bf7fcec2963eda27ff4","slug":"come-and-know-more-about-science","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ महोत्सव में बढ़ाएं अपना वैज्ञानिक ज्ञान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ महोत्सव में बढ़ाएं अपना वैज्ञानिक ज्ञान
ऋषि मिश्र/लखनऊ
Updated Sun, 24 Nov 2013 02:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप विज्ञान में रुचि रखते हैं और इस क्षेत्र में हो रहे विकास की जानकारी लेना चाहते हैं तो लखनऊ महोत्सव के साइंस पवेलियन में जरूरी आइये।
विज्ञापन
यहां आपको हवा से चलने वाली बाइक के साथ ही सैटेलाइट के मॉडल देखने को भी मिलेंगे। शनिवार को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री प्रो. अभिषेक मिश्र ने महोत्सव परिसर में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी पवेलियन का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
इस मौके पर प्रो. मिश्र ने स्टॉल के आयोजकों से कहा कि वह विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से संपर्क करके वहां के स्टूडेंट्स को अभिभावकों के साथ यहां आने का आमंत्रण दें ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सके।
विज्ञापन
पवेलियन में विज्ञान से जुड़े सरकार के विभिन्न विभागों के स्टॉल भी लगाए गए हैं, जहां लोगों को मॉडलों के जरिये विज्ञान के क्षेत्र में हो रहे आविष्कारों की जानकारी दी जाएगी।
इस मौके पर परिषद के निदेशक डॉ. एमकेजे सिद्दीकी, संयुक्त निदेशिका डॉ. हुमा मुस्तफा, डॉ. आईडी राम, डॉ. डीके श्रीवास्तव, डॉ. एसएम प्रसाद, डॉ. राजेश चतुर्वेदी, डॉ. आरडी गौढ़, अनिल यादव आदि मौजूद रहे।
हवा से चलने वाली बाइक
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों की वजह से बाइक पर घूमना भी बहुत महंगा हो गया है, लेकिन इस पवेलियन में आपको एक ऐसी बाइक देखने को मिलेगी जो हवा से चलती है।
इसके अलावा पवेलियन में एक ऐसी सैटेलाइट का मॉडल प्रदर्शित किया जा रहा है जो विभिन्न प्राकृतिक संसाधनों जैसे पानी, खनिज पदार्थों आदि का डाटा उपलब्ध कराती है।
हिंदुस्तान बायो एनर्जी लिमिटेड के स्टॉल पर लोगों को ईको फ्रेंड्ली खाद्य और माइक्रो न्यूट्रिएंट्स की जानकारी दी जा रही है।
बायोटेक पार्क की ओर से विकसित किए गए कल्चर द्वारा उगाए गए केलों के पत्ते, प्री बायोटेक चॉकलेट, जिसमें योगर्ट प्रोटीन और फाइबर का इस्तेमाल है भी इस पवेलियन में मौजूद है।
लोगों को यहां पर मिर्ची के पेड़ के डीएनए का लाइव दिखाए जाने की भी व्यवस्था है।