फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   coloured voter card in fifteen rupees

15 रूपये देकर 'वोटर कार्ड' को कराएं रंगीन

Mon, 19 May 2014 01:44 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 19 May 2014 01:44 AM IST
विज्ञापन
coloured voter card in fifteen rupees
अगर आप अपने ब्लैक एंड व्हाइट वोटर कार्ड को रंगीन करवाना चाहते हैं तो ये भी संभव है।
विज्ञापन


मतदाता जल्द ही अपने ब्लैक एंड व्हाइट वोटर आईडी को रंगीन बनवा सकेंगे। इसके लिए महज 15 रुपये के शुल्क के साथ फॉर्म 8 भरना होगा।

इसके बाद चुनाव आयोग मतदाताओं को नया पीवीसी वाला रंगीन वोटर आईकार्ड जारी कर देगा।

चुनाव आयोग शीघ्र ही इस सुविधा को सूबे के सभी जिलों के मतदाताओं को मुहैया कराने जा रहा है।

आयोग जारी करेगा रंगीन कार्ड

coloured voter card in fifteen rupees

गौरतलब है कि 16वीं लोकसभा चुनाव में आयोग ने वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने वाले सभी नए मतदाताओं को एटीएम कार्ड के आकार वाला रंगीन वोटर आई कार्ड दिया है।

सूबे में इस बार करीब सवा करोड़ नए मतदाताओं को यह रंगीन कार्ड दिया गया है। अब यही रंगीन कार्ड पुराने मतदाताओं को भी देने की तैयारी है।

बताया जा रहा है कि रंगीन कार्ड के लिए आवेदन करने वाले मतदाताओं को 15 दिन के अंदर नया कार्ड मुहैया करा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

coloured voter card in fifteen rupees
रंगीन मतदाता पहचान पत्र प्राप्त करने के लिए आवेदकों को तहसील स्तर पर बने मतदाता सर्विस सेंटर पर फॉर्म-8 भरकर जमा करना होगा।

इसके साथ ही उन्हें 15 रुपये का शुल्क भी जमा करना होगा।

अगर मतदाता अपने घर के पते पर नया रंगीन पहचान पत्र मंगवाना चाहता है तो उसे फॉर्म- 8 के साथ रजिस्टर्ड या स्पीड पोस्ट से कार्ड भेजने के लिए स्वपता व डाक टिकट लिखा एक लिफाफ संलग्न करना होगा।

इसी लिफाफ के जरिये नया रंगीन कार्ड मतदाताओं को उनके पते पर भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

ऑन लाइन कर सकते हैं आवेदन

coloured voter card in fifteen rupees

सीईओ की वेबसाइट पर भी रंगीन वोटर आईकार्ड बनवाने के लिए जल्द ही ऑनलाइन आवेदन की भी सुविधा मुहैया करा दी जाएगी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी उमेश सिन्हा का कहना है कि इसके लिए सॉफ्टवेयर तैयार करवाया जा रहा है। इससे मतदाता घर बैठे रंगीन आईडी के लिए आवेदन कर सकेंगे।

इसके लिए उन्हें अपनी एक रंगीन फोटो सीईओ की वेबसाइट पर अपलोड करनी होगी। साथ ही नया कार्ड बनवाने का शुल्क नेट बैंकिंग के जरिये जमा करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने के कुछ दिन बाद नया कार्ड उन्हें भेज दिया जाएगा।

16वीं लोकसभा चुनाव में सूबे के करीब सवा करोड़ मतदाताओं को रंगीन कार्ड दिया गया। अब पुराने साढ़े बारह करोड़ मतदाताओं को रंगीन कार्ड देने की योजना बनाई गई है। इससे सभी पुराने मतदाताओं की फोटो अपडेट हो जाएगी। साथ ही वोटर लिस्ट में भी सुधार हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed