फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Colonel Seema Mishra became the Principal of Sainik School

Lucknow News: कर्नल सीमा मिश्रा बनीं सैनिक स्कूल की प्रधानाचार्या

Thu, 04 Dec 2025 02:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Colonel Seema Mishra became the Principal of Sainik School
लखनऊ। कर्नल सीमा मिश्रा को कैप्टन मनोज पांडेय उत्तर प्रदेश सैनिक स्कूल की प्रधानाचार्य बनाया गया है। इस संबंध में 30 अक्तूबर को केंद्रीय रक्षा मंत्रालय के अधीन इंस्पेक्टिंग ऑफिसर सैनिक स्कूल सोसाइटी की ओर से प्रतिनियुक्ति की तय शर्तों के आधार पर पत्र जारी किया गया था। इसके बाद माध्यमिक शिक्षा अपर मुख्य सचिव की ओर से औपचारिकता पूरी करते हुए आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्या के पद पर कर्नल सीमा मिश्रा का कार्यकाल दो वर्ष का होगा। इस दौरान उन्हें नियमानुसार लागू सभी भत्ते व वेतन दिया जाएगा। इससे पहले सीमा पंजाब के कपूरथला सैनिक कॉलेज में तैनात थीं।
विज्ञापन




पहली बार होगी महिला के हाथों में कमान

यूपी सैनिक स्कूल की कमान पहली बार महिला प्रधानाचार्य के हाथ आई है। इसके लिए रक्षा मंत्रालय ने तीन सैन्य अफसरों के नामों के पैनल में कर्नल सीमा मिश्रा का चयन किया है। चयन समिति ने अंतिम निर्णय लेने के लिए फाइल मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




सेना ने कराई थी पूर्व प्रधानाचार्य की थी रवानगी

अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक कई बार रिमांइडर भेजने के बाद भी शासन स्तर पर नए प्रधानाचार्य का चयन नहीं किया जा रहा था। इस कारण दो वर्ष पहले स्थानांतरित किए जा चुके प्रधानाचार्य कर्नल राजेश राघव कार्यमुक्त नहीं हो पा रहे थे। इस पर सेना ने अपने अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए उनकी रवानगी कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed