{"_id":"6068c99b8ebc3e8ca76f7a80","slug":"colleges-started-classes-in-online-mode-lko-city-news-lko5725596102","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवि-कॉलेज खुद जा रहे ऑनलाइन मोड पर, आईटी, नेशनल व अवध गर्ल्स में ऑनलाइन क्लासेज शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवि-कॉलेज खुद जा रहे ऑनलाइन मोड पर, आईटी, नेशनल व अवध गर्ल्स में ऑनलाइन क्लासेज शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच कई विश्वविद्यालय व कॉलेजों ने खुद ही ऑनलाइन मोड पर पढ़ाई शुरू कर दी है। कुछ जगह पर ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन क्लासेज या दोनों का विकल्प भी दिया गया है। ताकि विद्यार्थियों व शिक्षकों दोनों को संक्रमण से बचाया जा सके और क्लास भी प्रभावित न हो।
अवध गर्ल्स कॉलेज, आईटी गर्ल्स कॉलेज, नेशनल पीजी कॉलेज ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखकर अपने यहां फिलहाल ऑनलाइन क्लासेज शुरू कर दी हैं। अवध गर्ल्स कॉलेज की प्राचार्य डॉ. उपमा चतुर्वेदी ने बताया कि सभी क्लास ऑनलाइन मोड में संचालित की जा रही हैं। हफ्ते-दस दिन बाद इसकी समीक्षा कर आगे का निर्णय लिया जाएगा।
वहीं आईटी गर्ल्स कॉलेज की प्राचार्य डॉ. विनीता प्रकाश ने बताया कि उन्होंने भी होली के बाद ऑनलाइन मोड पर ही पठन-पाठन शुरू किया है। फिलहाल 10 अप्रैल तक ऑनलाइन क्लास चलाने का निर्णय लिया है। इसके बाद हालात देखकर निर्णय लिया जाएगा। कमोबेश यही स्थिति अन्य कॉलेजों की भी है, जो खुद ही हालात को देखते हुए ऑनलाइन मोड पर जा रहे हैं।
विज्ञापन
भाषा विवि : ऑनलाइन चलेंगी यूजी की क्लास
ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर क्लास चलाने को लेकर कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक की अध्यक्षता में एक बैठक हुई, जिसमें निर्णय लिया गया कि बीटेक, परास्नातक एवं पीएचडी की कक्षाओं को ऑफलाइन माध्यम से ही संचालित किया जाएगा जबकि अन्य सभी स्नातक कोर्स की क्लास ऑनलाइन चलाई जाएंगी। शिक्षकों द्वारा ऑनलाइन ली गई सभी कक्षाओं का विवरण प्रतिदिन कुलपति कार्यालय को भेजना होगा।
बैठक में एक समिति का भी गठन किया गया जो लखनऊ के अन्य विश्वविद्यालयों से विचार-विमर्श कर कोविड-19 दिशा निर्देशों के अनुकूल कक्षाओं के संचालन की रूपरेखा तैयार करेगी। प्रो. पाठक ने कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत 45 वर्ष से अधिक आयु के शिक्षकों को कोविड-19 वैक्सीन लगवाने की सलाह दी एवं विश्वविद्यालय में दोबारा कोविड-19 जांच करवाने के लिए शिविर लगाने का निर्देश दिया।
बीबीएयू : फाइनल ईयर की कक्षाओं में दोनो विकल्प
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय में फाइनल ईयर को छोड़कर अन्य ईयर की क्लास पहले से ही ऑनलाइन मोड पर चल रही हैं। वहीं फाइनल ईयर की क्लास में भी ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन मोड में या दोनों में चलाने की सहमति दी गई है। विवि प्रवक्ता डॉ. रचना गंगवार ने बताया कि फाइनल ईयर व शोध छात्रों के लिए विभाग यह तय कर सकेंगे कि उनकी क्लास ऑनलाइन या ऑफलाइन करनी है।
एकेटीयू : कोविड का आकलन कर लें निर्णय
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्विद्यालय (एकेटीयू) प्रशासन ने संबद्ध कॉलेजों को निर्देश दिया है कि वे अपने यहां कोविड-19 की स्थिति का आकलन कर ऑनलाइन/ऑफलाइन या मिक्स मोड में कक्षाएं संचालित कर सकते हैं। कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने संस्थानों को निर्देशित किया है कि वह स्वविवेक से थ्योरी एवं प्रयोगात्मक कक्षाएं भौतिक रूप से या ऑनलाइन संचालित करें। यदि संस्थानों द्वारा भौतिक कक्षाओं के संचालन किया जाए तो शासन द्वारा समय-समय पर जारी कोविड-19 एसओपी व गाइडलाइन का कड़ाई से पालन किया जाए। छात्रावासों में मेरिट के आधार पर एक कमरे में एक ही विद्यार्थी का आवंटन किया जाए।