फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Coldest night in Lucknow.

लखनऊ में सबसे ठंडी रात, पारा 2.1 डिग्री

Sun, 24 Jan 2016 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 24 Jan 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
Coldest night in Lucknow.

बर्फीली हवाओं के चलते शुक्रवार-शनिवार की रात राजधानी में अब तक सबसे ठंडी रात रही। रात का पारा सामान्य से 6 डिग्री नीचे 2.1 डिग्री सेल्सियस पर लुढ़क गया। सिर्फ 24 घंटे में ही न्यूनतम पारा 5.9 डिग्री गिरने से गलन बढ़ गई और लोग ठिठुरते नजर आए।

विज्ञापन


अधिकतम पारा सामान्य से 4 डिग्री कम 19.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। इससे पहले 18 जनवरी को न्यूनतम पारा 2.4 डिग्री दर्ज किया गया था।

शनिवार को दिन में 6 से 20किमी/घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलने से शाम को ठंड और बढ़ गई।

प्रदेश में बहराइच सबसे ठंडा, पारा 1.4 डिग्री

Coldest night in Lucknow.

प्रदेश में सबसे ठंडा बहराइच रहा जहां न्यूनतम पारा 1.4 डिग्री तक गिर गया। वहीं, फुर्सतगंज में रात का पारा 1.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। वैज्ञानिकों के मुताबिक, प्रदेश में पारा सामान्य से 4 से 8 डिग्री सेल्सियस गिरा है।

जारी रहेगी रातों की गलन, दिन भी कंपाएगा
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पहाड़ों से टकराकर आती पछुआ हवाओं के चलने से रातों में गलन जारी रहेगी। दिन भी कंपकपाएगा। राजधानी से सटे स्‍थानों पर घना कोहरा रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed