Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cold weather halts construction of roads

Lucknow News: ठंड ने रोकी निर्माणाधीन सड़कों की राह

Mon, 05 Jan 2026 02:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Cold weather halts construction of roads

विज्ञापन


लखनऊ। अधिक ठंड को देखते हुए शहर में डामर से बनने वाली छोटी-बड़ी करीब 100 सड़कों का काम फिलहाल रोक दिया गया है। इनमें नगर निगम और एलडीए, दोनों की सड़कें शामिल हैं। निशातगंज से हनुमान सेतु की ओर निर्माणाधीन ग्रीन कॉरिडोर सड़क भी इसमें शामिल है।

ग्रीन कॉरिडोर योजना के प्रोजेक्ट मैनेजर एके सेंगर ने बताया कि गोमती नगर के समतामूलक चौक से निशातगंज तक ग्रीन कॉरिडोर का काम पूरा हो चुका है। निशातगंज चौराहे कि रिडिजाइनिंग भी हो चुकी है। अब फिनिशिंग का काम चल रहा है। इसके आगे बीरबल साहनी मार्ग होते हुए हनुमान सेतु तक सड़क चौड़ीकरण हो गया है। यहां पर अब सिर्फ डामर पड़ना है। अभी ठंड अधिक है। ऐसे में यह काम रोका गया है। सड़क बनाने का काम 15 जनवरी के बाद ही किया जाएगा। उस समय तक ठंड कम हो जाएगी। सड़क बनने के बाद इसे आवागमन के लिए शुरू करने की तैयारी भी है।
विज्ञापन








तापमान गिरने पर रोक देते हैं काम



नगर निगम के मुख्य अभियंता महेश वर्मा ने बताया कि शहर में जो भी चौड़ी और बड़ी सड़कें हैं, वह पेवर से ही बनती है। इसके लिए हॉट मिक्स प्लांट से बजरी तारकोल का मिक्स मेटेरियल आता है। ज्यादा ठंड होने पर ये मेटेरियल प्लांट से आते-आते ठंडा हो जाता है। जो सड़कें मैनुअल बनाई जाती हैं, उसमें मौके पर ही तारकोल को पिघलाया जाता है। ठंड में इसका भी तापमान जल्दी-कम हो जाता है। इस कारण ज्यादा ठंड होने पर काम डामर से बनने वाली सड़कों का काम रोक दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन







तापमान नियंत्रित रखना होता है जरूरी

नगर निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर अतुल मिश्रा का कहना है कि अधिक ठंड में सड़क बनाने पर प्रतिबंध नही हैं, लेकिन यह अनिवार्य है कि सड़क पर डामर की परत डालते समय मेटेरियल का तापमान 170 से 160 डिग्री होना चाहिए। अमूमन लोग तापमान नियंत्रित नहीं रख पाते हैं। ऐसे में अधिक ठंड में सड़क बनाने से बचा जाता है। कम तापमान पर बनने वाले सड़कें जल्दी उखड़ जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed