फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cold wave in up take 15 people life.

यूपी में कड़ाके की ठंड, 15 की मौत

Fri, 16 Jan 2015 10:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 16 Jan 2015 10:22 AM IST
विज्ञापन
cold wave in up take 15 people life.

कड़ाके की ठंड कम नहीं हो रही। सूबा शीतलहरी की चपेट में है। गुरुवार को दिन भर पछुआ हवाएं चलीं। कोहरे की चादर ने लोगों को चंद घंटों की धूप के लिए दोपहर बाद तक तरसाया। खिचड़ी के दिन प्रदेशवासियों को दो-तीन घंटे की कामचलाऊ धूप ही मिल सकी।

विज्ञापन


सूबे में नजीबाबाद और हमीरपुर 3.2 डिग्री तापमान केसाथ सबसे ठंडे रहे। झांसी 4, इटावा 4.2, शाहजहांपुर 4.9, मुजफ्फरनगर 4.9 व चुर्क में दर्ज 5.8 डिग्री के न्यूनतम पारे ने जनता को खूब कंपाया। वहीं, बुधवार रात से बृहस्पतिवार तक ठंड से पूर्वांचल में 15 लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन


मरने वालों में भदोही और जौनपुर में चार-चार, मिर्जापुर के तीन आजमगढ़ के दो, बलिया और चंदौली के एक-एक लोग शामिल हैं। पश्चिमी उप्र और सूबे के तराई इलाकों में दिन का अधिकतम पारा गिर गया। यह गिरावट 4 से 10 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकांश इलाकों में धूप दोपहर एक बजे के बाद ही निकली और शाम से बहुत पहले ही गुम हो गई। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्त ने बताया कि प्रदेश के वायुमंडल में आर्र्दता स्तर अभी बहुत ज्यादा है। इसकेचलते कोहरा घना हो रहा है। मौसम विज्ञानी के मुताबिक अभी ठंड का दौर जारी रहेगा। दो-चार घंटे की धूप ही मिल सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed