फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cockroaches seen crawling on food items in KGMU canteen; video goes viral.

Lucknow News: केजीएमयू की कैंटीन में रखी खाद्य सामाग्री में घूम रहे कॉकरोच, वीडियो वायरल

Sat, 27 Jun 2026 02:37 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Cockroaches seen crawling on food items in KGMU canteen; video goes viral.
लखनऊ। केजीएमयू के शताब्दी फेज-2 की कैंटीन में रखी खाद्य सामग्री में कॉकरोच घूमने का मामला सामने आया है। इससे कैंटीन की सफाई व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। कैंटीन में खाद्य सामग्री में कॉकरोच घूमने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। शताब्दी फेज-1 और फेज-2 को जोड़ने वाले रैंप के पास कैंटीन है। इसमें रोजाना बड़ी संख्या में मरीज, तीमारदार और कर्मचारी खाने की सामग्री खरीदते हैं। कई बार मरीजों के लिए भी यहीं से खाद्य सामग्री ले जाई जाती है। ऐसे में फ्रीजर में रखे सामान पर कॉकरोच की मौजूदगी से संक्रमण फैलने की आशंका बढ़ गई है। कैंटीन के फ्रीजर में केक, पेटीज, पेस्ट्री, सैंडविच समेत कई खाद्य सामग्रियां रखी हुई हैं। आरोप है कि तीमारदारों ने जब इस पर आपत्ति जताते हुए कैंटीन संचालक से शिकायत की तो उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया। संचालकों ने यह कहकर बात टाल दी कि कॉकरोच से कुछ नहीं होता है। केजीएमयू प्रवक्ता डॉ. केके सिंह का कहना है कैंटीन के फ्रीजर में रखे सामान में कॉकरोच घूमने का वीडियो मिला है। संबंधित कैंटीन संचालक से जवाब तलब किया गया है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed