{"_id":"68c9d2154b5bee95e00e3327","slug":"cockroaches-bother-passengers-in-tejas-express-lucknow-news-c-13-knp1002-1387836-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: तेजस एक्सप्रेस में काकरोचों से यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: तेजस एक्सप्रेस में काकरोचों से यात्री परेशान
विज्ञापन
लखनऊ। देश की पहली कार्पोरेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस में भी कॉकरोचों से यात्री परेशान हैं। ट्रेन में सफर कर रहीं मेघना अठवानी ने रेलवे से इसकी शिकायत की है।
उन्होंने बताया कि जब वह तेजस एक्सप्रेस (82502) में सीट पर पहुंचीं तो कॉकरोच दिखाई दिया। स्टाफ से शिकायत की तो स्प्रे किया गया। हालांकि, इसके बाद भी कई कॉकरोच सीट पर नजर आए।
उधर, ट्रेन 14206 अयोध्या एक्सप्रेस के कोच एस-आठ के यात्री मनोज सेठी ने भी कॉकरोचों की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि दूसरी बार रेलवे मदद पर शिकायत करने के बाद स्टाफ आया और स्प्रे किया। हालांकि, एक घंटे बाद सीट पर फिर से कॉकरोच नजए आए। इसके अलावा ऊपर की सीट पर पड़ी गंदगी को साफ किए बिना ही ट्रेन को रवाना कर दिया गया। ट्रेन 14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस की बोगी एस-6 के शौचालय से बदबू आने व 14242 नौचंदी एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में पानी न आने और शौचालय गंदा होने की शिकायत दर्ज कराई गई।