{"_id":"60a49ea18ebc3ef633114b89","slug":"coai-wants-to-remove-fake-messages-related-to-5g-technique-spreading-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सोशल मीडिया से 5जी तकनीक को लेकर फर्जी संदेशों को हटाने की मांग, कहा- अभी तो परीक्षण भी शुरू नहीं हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सोशल मीडिया से 5जी तकनीक को लेकर फर्जी संदेशों को हटाने की मांग, कहा- अभी तो परीक्षण भी शुरू नहीं हुआ
Wed, 19 May 2021 10:44 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 19 May 2021 10:44 AM IST
सार
फर्जी संदेशों के कारण यूपी, बिहार, हरियाणा और पंजाब में लोगों ने जबरदस्त नाराजगी दिखाई है जिस पर ये पत्र लिखा गया है। पत्र में कहा गया है कि अभी तो परीक्षण भी शुरू नहीं हुआ है ऐसे में इसे कोरोना से जोड़ना गलत है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दूरसंचार उद्योग संगठन सीओएआई ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म से कोविड-19 के प्रसार को 5जी तकनीक से जोड़ने वाले भ्रामक संदेशों को हटाने की मांग की है।
विज्ञापन
सीओएआई ने सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को भेजे पत्र में संगठन के महानिदेशक एसपी कोचर ने कहा कि अभी देश में 5जी नेटवर्क स्थापित नहीं हुए हैं और न ही परीक्षण शुरू है। ऐसे में इसे कोरोना से जोड़ना गलत है।
विज्ञापन
अफवाह से अर्ध-शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लोग मोबाइल टावरों को गिराना चाहते हैं। मुख्य रूप से हरियाणा, यूपी, बिहार और पंजाब में गलत सूचनाओं में अधिक वृद्धि हुई है। उन्होंने आशंका जताई कि समय रहते गलत दावों को सोशल मीडिया से हटाया या रोक नहीं लगाई गई तो लोग उग्र हो सकते हैं।
विज्ञापन
डब्ल्यूएचओ और इंटरनेशनल कमीशन आन नॉन-आइनाइजिंग रेडिएशन प्रोटेक्शन जैसी संस्थाओं ने भी 5जी से लोगों के स्वास्थ्य पर कोई प्रभाव पड़ने की आशंका को निराधार बताया है।