{"_id":"68c33dc9e0bda9dd8c07a875","slug":"coaching-director-arrested-for-drugging-and-raping-secretary-lucknow-news-c-13-knp1050-1379799-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: नशा देकर सेक्रेटरी से दुष्कर्म, कोचिंग संचालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: नशा देकर सेक्रेटरी से दुष्कर्म, कोचिंग संचालक गिरफ्तार
Fri, 12 Sep 2025 02:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 12 Sep 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। आलमबाग स्थित ब्रिटिश स्कूल ऑफ लैंग्वेज के संचालक प्रतीक गुप्ता व उसके एक परिचित रियाज पर पर्सनल सेक्रेटरी को काॅफी में नशीला पदार्थ देकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगा है। आरोपियों ने उनकी अश्लील वीडियो भी बनाई और मुंह खोलने पर उनको धमकाया। युवती की शिकायत पर केस दर्ज कर महानगर पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रतीक गुप्ता को कानपुर से गिरफ्तार कर लिया।
इंस्पेक्टर महानगर अखिलेश मिश्र ने बताया कि पीड़ित ने कुछ साल पहले प्रतीक की कंपनी में बतौर उनकी पर्सनल सेक्रेटरी नौकरी शुरू की थी। उस वक्त उनका वेतन 9 हजार रुपयेे था। बाद में आरोपी युवती को काम के सिलसिले में अपने साथ शहर से बाहर भी ले जाने लगा। कुछ दिन बाद आरोपी ने युवती का वेतन 35 हजार रुपये कर दिया। आरोपी प्रतीक मूल रूप से कानपुर के फजलगंज दर्शनपुरवा श्याम भवन का रहने वाला है और मौजूदा समय में महानगर निशातगंज स्थित सांई धाम अपार्टमेंट के फ्लैट में अकेला रहता है। बीते 8 सितंबर को आरोपी प्रतीक ने युवती को काम के बहाने से अपने फ्लैट बुलाया। युवती का आरोप है वहां पहुंचने पर प्रतीक का एक परिचित महानगर निवासी रियाज भी पहले से मौजूद था। प्रतीक ने युवती का पीने के लिए कॉफी दी। कॉफी पीते ही वह नशे में हो गई। इसके बाद आरोपियों ने उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान उन लोगों ने उनका अश्लील वीडियो बना लिया।
एक साल बाद जुटाई हिम्मत, तब दर्ज कराई एफआईआर
पीडि़ता के मुताबिक, वीडियो के बल पर आरोपी उन्हें ब्लैकमेल करने लगे और मुंह खोलने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगे। डर के चलते वह चुप हो गईं। एक साल के बाद युवती ने शिकायत करने की हिम्मत जुटाई और मंगलवार को महानगर थाने में आरोपी प्रतीक व रियाज के लिए केस दर्ज कराया। इंस्पेक्टर महानगर ने बताया कि बुधवार को आरोपी प्रतीक गुप्ता को कानपुर स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया गया। नामजद आरोपी रियाज की भूमिका की जांच की जा रही है।