फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Coaching and play school seal

एलडीए की कार्रवाई, कोचिंग, प्ले स्कूल सहित चार अवैध निर्माण सील

Fri, 12 Jul 2019 01:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
Coaching and play school seal
एलडीए की कार्रवाई, कोचिंग, प्ले स्कूल सहित चार अवैध निर्माण सील
विज्ञापन

एलडीए ने बृहस्पतिवार को कार्रवाई करते हुए चार अवैध निर्माण सील कर दिए। इनमें एक किड्स प्ले स्कूल, कोचिंग सेंटर के अलावा एक आवासीय कॉलोनी और व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स शामिल हैं।
यह कार्रवाई आवासीय भूखंड पर अवैध निर्माण कर व्यावसायिक उपयोग करने पर की गई है। जोन-1 के अधिशासी अभियंता भूपेंद्र बीर सिंह ने विहित प्राधिकारी के आदेश पर यह कार्रवाई कराई है।
विज्ञापन

एलडीए के मुताबिक कंचनलता सिंह पत्नी राम इकबाल सिंह ने अवैध निर्माण करके मल्हौर रोड पर चिनहट तिराहे के पास कॉम्प्लेक्स बनाया है।
मौके पर यहां एक कोचिंग सेंटर चलाया जा रहा है। इसके अलावा विशेषखंड में भूखंड 2/141 पर बने मकान के निचले भाग में भवन स्वामी अखिलेश थपलियाल ने आवासीय में व्यावसायिक उपयोग शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां किड्स प्ले स्कूल चलाया जा रहा था। नोटिस के बाद भी प्ले स्कूल बंद नहीं किया गया। इसके बाद एलडीए ने इसे सील कर दिया।
वहीं विभवखंड में हरीश बाबू व अन्य ने भूखंड 4/194 पर आवासीय में व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स का निर्माण कर लिया है। इसमें शोरूम और दुकानें खोली गई हैं।
इस अवैध निर्माण को सील कर दिया गया है। वहीं कई नोटिस के बाद भी गोमतीनगर विस्तार के खरगापुर भैसोरा में केडी वर्मा एक आवासीय कॉलोनी का निर्माण चालू किए रहे।

इसके बाद विहित प्राधिकारी पीसी पांडेय ने कॉलोनी सील करने का आदेश कर दिया। सभी निर्माण को सील करके पुलिस की अभिरक्षा में दे दिया गया है।
निर्माण पूरा, उपयोग शुरू, फिर कार्रवाई
जिन चार अवैध निर्माण पर कार्रवाई की गई है। इनमें सिर्फ आवासीय कॉलोनी में ही घरों का निर्माण चल रहा है। बाकी सभी जगह निर्माण पूरे हो चुके हैं। निर्माण पूरा होने के बाद व्यावसायिक उपयोग भी शुरू हो गया। इसके लिए कौन जिम्मेदार है? इस पर एलडीए के उन जिम्मेदारों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed