{"_id":"c30fccc18da436b62135142f83edf94e","slug":"co-operative-bank-s-md-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम्य विकास बैंक के फरार पूर्व एमडी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम्य विकास बैंक के फरार पूर्व एमडी गिरफ्तार
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Sat, 07 Dec 2013 02:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई महीने से फरार चल रहे उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम्य विकास बैंक के पूर्व एमडी नवल किशोर को लखनऊ क्राइम ब्रांच ने शनिवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
उन पर भर्तियों के बहाने करोड़ों रुपये उगाहने का आरोप है। इन भर्तियों पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी थी।
इसके बावजूद नवल किशोर ने भर्तियां कर ली थी। 2007 से 2012 तक नवल किशोर एमडी के पद पर तैनात थे।
यह है मामला
उत्तर प्रदेश ग्राम्य विकास सहकारी बैंक में पुलिस को पिछले कई वर्षों के दौरान कई तरह की अनियमितताएं मिली हैं।
इनमें अदालत के आदेशों के विपरीत फर्जी दस्तावेजों व अन्य धांधलियों के जरिए 99 पदों पर भर्ती किए जाने, विदेश यात्रा के नाम पर लाखों का भुगतान लिए जाने का आरोप है।
विज्ञापन
इसके अलावा वह प्रचार-प्रसार के मद में लाखों हड़पे जाने के साथ ही भूमिहीन किसानों को कर्ज दिए जाने की योजना में भी कई तरह की गड़बडियों में भी दोषी पाए गए थे।
विज्ञापन