{"_id":"6289de64ae491a194663b7be","slug":"cng-rate-goes-up-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत के साथ झटका भी: पेट्रोल-डीजल के दाम घटे पर दो हफ्ते में दूसरी बार बढ़े सीएनजी के रेट, पीएनजी भी महंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत के साथ झटका भी: पेट्रोल-डीजल के दाम घटे पर दो हफ्ते में दूसरी बार बढ़े सीएनजी के रेट, पीएनजी भी महंगी
Sun, 22 May 2022 01:33 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 22 May 2022 01:33 PM IST
सार
सरकार ने महंगाई से राहत के साथ ही झटका भी दिया है। एक तरफ जहां पेट्रोल-डीजल के दाम घटाए गए हैं। सीएनजी व पीएनजी के रेट बढ़े हैं।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क में कटौती के साथ ही सीएनजी के दामों में दो रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। आठ मई को भी इसकी कीमत में दो रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।
विज्ञापन
इसके अलावा घरेलू गैस पीएनजी की कीमत भी 2.80 रुपये बढ़ गई है। लखनऊ व उन्नाव में रविवार सुबह छह बजे से सीएनजी 87.80 रुपये प्रति किलो मिल रही है। पहले इसकी कीमत 85.80 रुपये थी। अयोध्या में यह 88.25 रुपये प्रति किलो मिलेगी। वहीं, पीएनजी की नई कीमत अब 49.80 रुपये प्रति क्यूबिक मीटर हो गई।
विज्ञापन
शनिवार को केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दामों में कटौती कर दी है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले उत्पाद शुल्क में क्रमश: 8 और 6 रुपये कमी की घोषणा की।
विज्ञापन
उत्पाद शुल्क पर लगने वाले अन्य उपकर को जोड़कर पेट्रोल के दाम में 9.50 रुपये और डीजल में 7 रुपये की प्रभावी कमी आएगी। सीतारमण ने उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को साल में 12 सिलिंडर पर 200 रुपये प्रति सिलिंडर सब्सिडी देने की भी घोषणा की है।
सरकार के इस निर्णय के बाद लखनऊ में पेट्रोल का नया रेट 96.57 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल का 89.76 रुपये प्रति लीटर हो गया है। इसके पहले पेट्रोल का दाम 105.25 रुपये और डीजल का दाम 96.83 रुपये प्रति लीटर था।