फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CMS of the district hospital said- If there is any hindrance in the preparations of Maha Kumbh, then the CDO will be responsible

Lucknow News: जिला अस्पताल के सीएमएस ने कहा-महाकुंभ की तैयारियों में विघ्न आया तो सीडीओ होंगे जिम्मेदार

Sat, 04 Jan 2025 12:56 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
CMS of the district hospital said- If there is any hindrance in the preparations of Maha Kumbh, then the CDO will be responsible
रायबरेली। जिला अस्पताल के सीएमएस ने मुख्य विकास अधिकारी के नोटिस के जवाब में गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रमुख सचिव को पत्र भेजकर कहा कि महाकुंभ की तैयारियों में विघ्न आया तो इसके लिए सीडीओ पूरी तरह से जिम्मेदार होंगे। सीडीओ अर्पित उपाध्याय को भेजे पत्र में सीएमएस डॉ. प्रदीप अग्रवाल ने लिखा कि आपके दुराग्रह और पूर्वाग्रह का सत्यापन आपके द्वारा जनहित के कार्यों के लिए भेजी गई पत्रावली को बिना किसी टिप्पणी के लौटाने एवं अपशब्द बोलकर रोगी कल्याण समिति की बैठक को रद्द करने से हो गया था। कहा कि महाकुंभ मेला निकट होने के बाद भी आरकेएस के फंड से कार्यों की अनुमति न मिलना और डीएम के निर्देश पर मीटिंग में आने की अनुमति देने के बावजूद अपने अधिकारों से पृथक जाकर बैठक को रद्द करना भी मानसिकता को दर्शाता है।
विज्ञापन

सीएमएस ने जवाब दिया कि वह रोज अस्पताल और वार्डों का निरीक्षण करते हैं। मरीजों को बाजार की दवाएं नहीं लिखी जा रही हैं। न ही मरीजों से किसी भी प्रकार की वसूली ही कर्मियों द्वारा की जाती है। उन्होंने डीएम को पत्र भेजकर रोगी कल्याण समिति की बैठक के लिए तारीख तय करके अवगत कराने को कहा है, जिससे महाकुंभ मेला से संबंधित तैयारियों को शासन की मंशा के अनुरूप किया जा सके। साथ ही प्रमुख सचिव को भी पत्र भेजकर स्पष्ट किया कि रोगी कल्याण समिति के अनटाइड फंड से कुंभ मेला की तैयारी के लिए बजट के अभाव में अस्पताल की तरफ से होने वाली तैयारियों में समस्या आती है तो इसकी समस्त जिम्मेदारी मुख्य विकास अधिकारी की होगी।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव को भेजा है पत्र
जिला अस्पताल को पूरी ईमानदारी से संचालित कर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही हैं। रोगी कल्याण समिति की बैठक न हो पाने के कारण महाकुंभ को लेकर तैयारियां नहीं हो पा रही हैं। इस संबंध में सीडीओ, डीएम के साथ प्रमुख सचिव को भी पत्र भेजा गया है। -डॉ. प्रदीप अग्रवाल, सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed