{"_id":"62bed98d580b4546725962a2","slug":"cms-of-raebareli-transferred-to-prayagraj","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli: बिजली न होने से मरीजों की मौत पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक पर गिरी गाज, हटाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli: बिजली न होने से मरीजों की मौत पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक पर गिरी गाज, हटाया गया
Fri, 01 Jul 2022 04:55 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 01 Jul 2022 04:55 PM IST
सार
रायबरेली जिला अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक का तबादला प्रयागराज कर दिया गया है। उन पर कई तरह की गड़बड़ियों के आरोप थे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
रायबरेली जिला अस्पताल में तैनाती के बाद से विवादों में घिरी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक नीता साहू को हटा दिया गया है। वरिष्ठ परामर्शदाता के रूप में उनको प्रयागराज में तैनाती दी गई है।
विज्ञापन
जिले में तैनाती के बाद से ही सीएमएस विवादों में रहीं। पहले चुनाव आचार संहिता उल्लंघन, उसके बाद खरीद में गड़बड़ी और फिर बिजली न होने से 2 मरीजों की मौत के बाद वह सुर्खियों में आ गईं।
विज्ञापन
उनके खिलाफ डीएम माला श्रीवास्तव ने उच्च स्तरीय जांच और कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखा था। माना जा रहा है कि इसी के बाद नीता साहू को यहां से हरा दिया गया। इनके स्थान पर सुल्तानपुर से आने वाले डॉ महेंद्र को रायबरेली का नया मुख्य चिकित्सा अधीक्षक बनाया गया है।
विज्ञापन