फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cms is the safest school in city

शहर में सीएमएस सबसे स्वच्छ स्कूल तो अस्पतालों में सहारा रहा अव्वल

Thu, 28 Jan 2021 01:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
Cms is the safest school in city
शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए योगदान करने वाले वाले अलग क्षेत्र में काम करने वाले प्रतिष्ठानों, गैरसरकारी संगठनों, आवासीय समितियों और सरकारी विभागों ने नगर निगम ने सम्मनित किया।
विज्ञापन

इसे लेकर मंगलवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इसमें महापौर और नगर आयुक्त ने बेहतर काम करने वालों और सहयोग देने वालों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर सीवर निस्तारण टैंकों का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

महापौर संयुक्ता भाटिया और नगर आयुक्त अजय द्विवेदी ने स्वच्छता को लेकर बेहतर काम करने वाले अलग-अलग क्षेत्र के जिन प्रतिष्ठानों, संस्थाओं और लोगों को सम्मानित किया उनमें स्वच्छ स्कूल में प्रथम पुरस्कार सीएमएस को, द्वितीय पुरस्कार नवयुग स्कूल को, तृतीय पुरस्कार दिल्ली पब्लिक स्कूल को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वच्छ हॉस्पिटल में प्रथम पुरस्कार सहारा हॉस्पिटल को, द्वितीय पुरस्कार चरक हॉस्पिटल को, तृतीय पुरस्कार अपोलो मेडिक्स को।
स्वच्छ होटल में प्रथम पुरस्कार क्लार्क अवध को, द्वितीय पुरस्कार होटल ताज को, तृतीय पुरस्कार होटल हयात को दिया गया।
स्वच्छ व्यापारी संघ में, प्रथम पुरस्कार कपूरथला संयुक्त उद्योग व्यापारी मंडल को, द्वितीय पुरस्कार उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल को, तृतीय पुरुस्कार यहियागंज उद्योग व्यापार मंडल को दिया गया।
स्वच्छ शहरवासी संघ में प्रथम पुरस्कार गोमती नगर जनकल्याण महासमिति को, द्वितीय आकाश एन्क्लेव वृंदावन योजना को और तृतीय पुरस्कार राजाजीपुरम जनकल्याण समिति को दिया गया।
स्वच्छ सरकारी दफ्तर में प्रथम पुरस्कार आईसीसी को, द्वितीय पुरस्कार एलआईसी को और तृतीय पुरस्कार इंडियन बैंक को दिया गया।
इसके अलावा सहयोग के लिए आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान एरोनॉटिकस लिमिटेड, रिलायंस जियो, पीएसआई, लखनऊ व्यापार मंडल, ग्रीन गैस लिमिटेड, स्वप्ना फाउंडेशन को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता में इन्हें मिले पुरस्कार
स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में स्वच्छता प्रतियोगिता आयोजित की। जिसमें पेंटिंग, पोस्टर मेकिंग, मूवी, जिंगल और वॉल पेंटिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। जिनमें प्रथम पुरस्कार दिशा सिंह को, द्वितीय पुरस्कार फहीम, तृतीय पुरस्कार नैना गुप्ता को दिया गया। साथ ही समस्त प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट वितरित किए गए। स्वच्छ भारत मिशन में काम करने वाले जिन अधिकारियों को पुरस्कार दिए गए, उनमें जोनल सुजीत कुमार श्रीवास्तव, कर अधीक्षक राजेंद्र पाल, कर निरीक्षक जोन विवेक मिश्रा व देवी शंकर दुबे व किशोरी लाल प्रमुख हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed