UP Board Exam: यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर सीएम योगी ने विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं, दिया ये संदेश
यूपी बोर्ड की बुधवार से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षा के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए संदेश दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षाओं को लेकर शुभाशीष दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जारी अपने संदेश में सीएम ने लिखा कि मेरे प्रिय विद्यार्थियों, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। आप सभी को मेरा शुभाशीष।
उन्होंने कहा कि परीक्षाएं केवल आपकी शैक्षणिक योग्यता का मूल्यांकन नहीं हैं, बल्कि यह आपके धैर्य, अनुशासन और आत्मविश्वास की भी परीक्षा है। पूरा विश्वास है कि आपने साल भर जो कठिन परिश्रम किया है, उसका सकारात्मक परिणाम आप सभी को अवश्य मिलेगा। मां सरस्वती की कृपा आप सभी पर बनी रहे।
मेरे प्रिय विद्यार्थियो,
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 17, 2026
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं कल से प्रारंभ हो रही हैं। आप सभी को मेरा शुभाशीष।
परीक्षाएं केवल आपकी शैक्षणिक योग्यता का मूल्यांकन नहीं हैं, बल्कि यह आपके धैर्य, अनुशासन और आत्मविश्वास की भी परीक्षा है।…
परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च, 2026 तक आयोजित की जाएंगी।