{"_id":"5af5ce854f1c1bd0408b480d","slug":"cm-yogi-will-welcome-the-bus-started-from-nepal-to-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल के जनकपुर से चली बस का अयोध्या में स्वागत करेंगे सीएम योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल के जनकपुर से चली बस का अयोध्या में स्वागत करेंगे सीएम योगी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 11 May 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
नेपाल से अयोध्या के लिए शुरू हुई बस सेवा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को अयोध्या के रामकथा पार्क में जनकपुर-सीतामढ़ी-अयोध्या सीधी बस सेवा का स्वागत करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पड़ोसी देश नेपाल की दो दिनी यात्रा के पहले दिन शुक्रवार को जनकपुर में इस बस सेवा का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
इस बस सेवा के जरिए श्रद्धालु भगवान श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या धाम तथा माता जानकी की जन्मस्थली जनकपुर धाम के बीच की 520 किलोमीटर की दूरी को सरलता और सुविधापूर्ण ढंग से तय कर सकेंगे।
विज्ञापन
बस सेवा पड़ोसी देश नेपाल और भारत के पौराणिक समय से चले आ रहे सांस्कृतिक व आध्यात्मिक संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने में सहायक होगी।
मुख्यमंत्री अयोध्या भ्रमण के दौरान भारतीय डाक विभाग की ओर से प्रकाशित ‘स्पेशल कवर’ का अनावरण भी करेंगे। यह स्पेशल कवर पिछले वर्ष दीपावली के अवसर पर अयोध्या में सरयू तट पर आयोजित ‘दीपोत्सव’ कार्यक्रम पर आधारित है।
विज्ञापन
डाक विभाग का यह प्रकाशन अयोध्या की वैश्विक पहचान स्थापित कर राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों को आकर्षित करने का काम करेगा। साथ ही दीपोत्सव के आयोजन की स्मृतियों को लंबे समय तक संरक्षित करने में भी सहायक होगा।