फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Animal Husbandry Minister said Where there is village and cow there is farming In Amar Ujala Krishika program

अमर उजाला कृषिका: प्रगतिशील किसानों को किया गया सम्मानित, पशुपालन मंत्री बोले- जहां गांव और गाय है...वहीं खेती

Mon, 09 Dec 2024 01:26 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 09 Dec 2024 01:26 PM IST
सार

Amar Ujala Krishika: अमर उजाला कृषिका का आयोजन सोमवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सुबह 10 बजे से किया गया। कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस मौके पर सीएम ने प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया। उनके साथ पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Animal Husbandry Minister said Where there is village and cow there is farming In Amar Ujala Krishika program
पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने किसानों को संबोधित किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला ने प्रदेश के किसानों का उत्साहवर्धन और नई तकनीक के प्रति जागरुक करने के लिए नई रणनीति अपनाई है। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कृषिकाः खेती से समृद्धि की ओर कार्यक्रम में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों को स्वावलंबी और समृद्ध बनने का मंत्र दिया। बेहतर खेती करने वाले अलग-अलग जिले के 50 से अधिक किसानों को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों से सफलता की कहानियां सुनीं। सफल किसानों को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह, समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण, कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख और गो सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

किसानों ने साझा किए अनुभव

इस मौके पर प्रगतिशील किसानों ने स्टॉल लगाकर अपने-अपने उत्पाद प्रदर्शित किए। साथ ही अपने अनुभव साझा किए। इच्छुक किसान भाइयों एवं आए हुए लोगों को उसे बारे में जानकारी दी। उत्पादन की तकनीकि से लेकर के बिक्री बाजार तक के बारे में जानकारी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पशुपालन मंत्री बोले- जहां गाय है वहीं खेती

पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि जहां गाय है वहां खेती है, जहां खेती है वहां गाय है। प्रदेश सरकार लगातार पशुपालन को बढ़ावा दे रही है। गाय के अलावा प्रदेश में मुर्गी पालन, भेड़, बकरी पालन आदि योजनाएं भी हम चला रहे हैं। उन्होंने किसानों से कहा कि आपको इन योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed