फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cm yogi will be honored in rishi krishi sammelan

किसान नेता का चैलेंज राहुल गांधी कोई तीन पौधे पहचान कर दिखाएं तो कर देंगे सम्मानित

Tue, 03 Jul 2018 03:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 03 Jul 2018 03:35 PM IST
विज्ञापन
cm yogi will be honored in rishi krishi sammelan
पत्रकारों से वार्ता करते वीरेंद्र सिंह मस्त

भाजपा किसान मोर्चा देश के भाजपा शासित राज्यों में ऋषि कृषि सम्मेलनों का आयोजन करेगा। भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह मस्त ने मंगलवार को स्टेट गेस्ट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में छह जिलों में यह सम्मेलन किया जाएगा, जिसकी शुरुआत राजधानी लखनऊ से होगी। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सम्मानित भी करेंगे। मुख्यमंत्री को यह सम्मान किसानों के हित में पिछले एक साल में किए गए कार्यों के लिए दिया जाएगा। 
विज्ञापन


वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर वार करते हुए कहा कि वह तीन पौधों को भी नहीं पहचान सकते। यदि वह ज्वार, गेहूं और धान का पौधा पहचान ले तो वह उनका सम्मान करेंगे। उन्होंने कहा कि सपा नेता मुलायम सिंह यादव वास्तविक किसान नेता हैं, जबकि बसपा सुप्रीमो मायावती का भी खेती किसानी से कोई वास्ता नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मस्त ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार मोदी सरकार ने देश के बजट का 52 फीसदी किसानों की योजनाओं में दिया है। गन्ना किसानों के लिए जो काम किया। उसके लिए किसानों ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया।

केन्द्र सरकार ने प्रधानमंत्री सिंचाई योजना, मेड पर पेड योजना, गौशाला योजना, आर्गेनिक खेती सहित अन्य योजनाएं लागू की है इससे 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजा वर्मा, प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी, हरीशचंद्र श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।

खेत खलिहान से होकर गुजरेगी राजनीति

वीरेन्द्र सिंह मस्त ने कहा कि अब देश में राजनीति खेत खलिहान से होकर ही गुजरेगी। उन्होंने कहा कि जो लोग किसानों के लिए आंदोलन कर रहे हैं, वे लोग किताबों में खेती करते हैं। मध्यप्रदेश सहित अन्य स्थानों पर हुए किसान आंदोलन के नेताओं को बुलाकर उनकी समस्या का समाधान करने का प्रयास किया गया है।

डैमेज कंट्रोल में जुटा किसान मोर्चा 
केन्द्र व राज्य सरकार से खफा चल रहे किसानों से चुनाव में नुकसान की आशंका के मद्देनजर किसान मोर्चा डैमेज कंट्रोल में जुटा है। ऋषि कृषि सम्मेलन के जरिए किसानों को जुटाकर केन्द्र व राज्य सरकार की ओर से किसानों के लिए लागू योजनाओं और लाभार्थियों की संख्या बताई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed