फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   CM Yogi warned Hindus, said- If you divide you will be cut, if you remain united you will remain noble

कांग्रेस-बसपा, इनेलो व आप पर बरसे सीएम योगी: हिंदुओं को चेताया, बोले- बंटोगे तो कटोगे, एक रहोगे तो नेक रहोगे

Sun, 22 Sep 2024 04:58 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 22 Sep 2024 04:58 PM IST
सार

योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए सीएम योगी ने असंध में कहा कि कांग्रेस का ढांचा वैसे ही जर्जर हो चुका है, जैसे अयोध्या में बाबरी ढांचा। इसे ऑक्सीजन दोगे तो यह सुरक्षा में सेंध लगाएगी। सीएम कांग्रेस, इनेलो, आप और बसपा पर हमलावर रहे।

विज्ञापन
CM Yogi warned Hindus, said- If you divide you will be cut, if you remain united you will remain noble
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : एएनआई

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को हरियाणा के चुनावी दौरे पर पहुंचे। उन्होंने नरवाना, राई और असंध विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभा की। योगी आदित्यनाथ ने विकास कार्यों के बलबूते हरियाणा में तीसरी बार कमल खिलाने का आह्वान किया। कांग्रेस-इनेलो, बसपा व आम आदमी पार्टी उनके निशाने पर रही। कांग्रेस पर तंज कसते हुए सीएम योगी ने असंध में कहा कि कांग्रेस का ढांचा वैसे ही जर्जर हो चुका है, जैसे अयोध्या में बाबरी ढांचा। इसे ऑक्सीजन दोगे तो यह सुरक्षा में सेंध लगाएगी। सीएम कांग्रेस, इनेलो,  आप और बसपा पर हमलावर रहे। 

विज्ञापन


कांग्रेस व इनेलो ने किया भारत की आस्था का अपमान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहली जनसभा नरवाना से  भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार कृष्ण कुमार बेदी के पक्ष में हुई। सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या में पांच सौ वर्ष का इंतजार समाप्त हुआ और रामलला विराजमान हो चुके हैं। 1947 में आजादी के बाद पं. जवाहर लाल नेहरू प्रधानमंत्री बने थे। वे भी राम मंदिर बना सकते थे। उस समय विवाद भी इतना नहीं था। आजादी के तत्काल बाद अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण नहीं हो पाया तो इसके जिम्मेदार सेक्युलरिज्म का लबादा जोड़ने वाले दल हैं। प्रभु राम के नाम से कांग्रेस व इनेलो को परेशानी होती थी। इनका प्रयास भारत की आस्था व महापुरुष का अपमान करना था। भाजपा ने विवाद समाप्त कराए और राम मंदिर का निर्माण कराया। 
विज्ञापन


परिवारवाद में मस्त है कांग्रेस व इनेलो 
सीएम ने कहा कि पीएम मोदी ने अयोध्या के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का नाम महर्षि वाल्मीकि के नाम पर किया। कांग्रेस व इनेलो परिवारवाद में मस्त हैं। यह कभी प्रभु श्रीराम-श्रीकृष्ण तो कभी आंबेडकर का अपमान करते हैं। सत्ता मिलने पर अनुसूचित जाति के लोगों पर अत्याचार, सुरक्षा में सेंध व दंगा कराते हैं। यही कारण है कि सबसे लंबे समय तक शासन करने के बावजूद कांग्रेस महर्षि वाल्मीकि, संत रविदास,  बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के नाम पर नहीं, बल्कि अपने पूर्वजों के नाम पर विकास योजनाओं का नामकरण करती थी। बच्चा पैदा बाद में होता था,  पहले उनके नाम पर एयरपोर्ट व स्टेडियम का नाम रख दिया जाता था। इनेलो का हरियाणा के बाहर कोई अस्तित्व नहीं है। इन्हें वोट देना बेकार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्ता के समय मंदिरों से भी पैसे लेते थे कांग्रेस व इनेलो वाले 
सीएम ने कहा कि कांग्रेस व इनेलो को सत्ता मिली थी तो लूट धड़ल्ले से होती थी। यह लोग हिंदू मंदिरों से पैसा ले लेते थे। कोरोना में कांग्रेस व इनेलो के नेता गायब थे, लेकिन भाजपा का कार्यकर्ता 'सेवा ही संगठन' के नारे संग सरकार के साथ मिलकर जनता की सेवा के लिए तत्पर था। सीएम योगी ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि के नाम पर अयोध्या में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बना, मां शबरी के नाम पर रसोई घर बने तो बाबा साहेब आंबेडकर के पंच तीर्थों का निर्माण किया गया। 

कांग्रेस-इनेलो को वोट बैंक की चिंता, हिंदुओं की नहीं 
सीएम योगी ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदू मंदिर तोड़े जा रहे हैं। हिंदू मारे-काटे जा रहे हैं। हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है। इनके मुख से एक भी शब्द नहीं निकल रहा है। बांग्लादेश में जिन हिंदुओं पर अत्याचार किया जा रहा है,  उनमें 90 फीसदी से अधिक दलित हैं। कांग्रेस को वोट बैंक की चिंता है, हिंदुओं की नहीं। चुनाव में कांग्रेस,  इनेलो व निर्दलीय जाति के नाम पर आएंगे, लेकिन यह बिना पेंदी के लोटे हैं। इनका अपना कोई अस्तित्व-वजूद व विकास की विजन नहीं है। इनकी नीयत और राष्ट्र के प्रति नीति भी अच्छी नहीं है। भाजपा ने जो कहा, वह करके दिखाया। 

योगी की अपील-विकास की बहार हो, नायब सिंह सैनी की सरकार हो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राई विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कृष्णा गहलावत के समर्थन में जनआशीर्वाद रैली की। सीएम ने रैली से पहले राष्ट्रनायक महाराणा प्रताप की अश्वारोही प्रतिमा पर पुष्पांजलि भी की। बोले कि महाराणा प्रताप ने सबसे बड़ी विदेशी हुकुमतों को चुनौती दी थी। उनकी लड़ाई सत्ता की नहीं, बल्कि स्वाभिमान, स्वदेश व स्वधर्म की थी। सीएम ने महाराणा प्रताप के व्यक्तित्व की चर्चा की। बोले कि मेवाड़ व चित्तौड़गढ़ के स्वाभिमान की रक्षा करते हुए उन्होंने स्वधर्म के लिए कार्य किया था। उन्होंने समाज को जोड़ा था। जहां भामाशाह-महाराणा प्रताप जैसे महावीर होंगे, उस देश का कोई बालबांका नहीं कर सकता है। यह चुनाव भी एक भारत, श्रेष्ठ भारत के पीएम मोदी के विजन को आगे बढ़ाने की लड़ाई है। आपने डबल इंजन सरकार के कार्यकाल में बदले हरियाणा की तस्वीर को देखा होगा। 

कांग्रेस ने नक्सलवाद-उग्रवाद को पनपाया, भाजपा इसका सफाया कर रही
सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस-इनेलो, आम आदमी पार्टी के एजेंडे में देश, आम नागरिक, गांव, नौजवान-किसान, महिलाएं नहीं हैं। इनका एजेंडा बांटो और राज करो का संकीर्ण एजेंडा है। कांग्रेस ने कश्मीर में धारा-370 लगाई थी। जनसंघ ने सबसे पहले इसके खिलाफ आवाज उठाई थी। पीएम मोदी ने धारा-370 हटाकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने को साकार किया। कांग्रेस का डीएनए है, जो आतंकवाद व नक्सलवाद को पनपाया है, लेकिन भाजपा उसका सफाया कर रही है। कांग्रेस को मुस्लिम वोट चाहिए, इसलिए धारा-370 नहीं हटाई। कांग्रेस क्षेत्र व भाषा के आधार पर देश का बांटने वाली पार्टी है।  

इनेलो परिवारवाद और 'आप' जेल-बेल के चक्कर में पड़ी है
सीएम योगी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस देश के खिलाफ शत्रुता रखने वाली है, इनेलो परिवारवाद से जुड़ी है। आम आदमी पार्टी जेल और बेल के चक्कर में पड़ी है। वादाखिलाफी इनकी पहचान बन चुकी है तो दूसरी तरफ पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने सुरक्षा व समृद्धि का बेहतर कार्य करके दिखाया। कांग्रेस व इनेलो का भाई-भतीजावाद,  गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार, वसूली किसी से छिपी नहीं है, लेकिन हरियाणा अब परिवारवाद-भ्रष्टाचार का नहीं, बल्कि मनोहर लाल खट्टर व नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में विकास का केंद्र बिंदु बनकर उभरा है। देश में तीन खेल विश्वविद्यालय बन रहा है। एक हरियाणा और दूसरा यूपी में बन रही है। 

कांग्रेस के समय चीन-पाकिस्तान हमारी सीमा में घुसते थे
सीएम ने कहा कि कुछ दिन पहले यहां का नौजवान सीमा पर शहीद हो गया था। देश की सुरक्षा के लिए हरियाणा का जवान जान की बाजी लगाता है। कांग्रेस के समय चीन-भारत हमारी सीमा में घुसते थे। आज उन्हें वे घुसेंगे तो पिटेंगे। भारत के बहादुर जवान पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक के जरिए उनके आतंकी कैंप को नष्ट करते हैं। हरियाणा में अब जाति की नहीं, विकास,  रोजगार, सुरक्षा, आवास, राशन, एक जिला-एक मेडिकल कॉलेज की बात होती है। सीएम ने अपील की कि विकास की बहार हो,  नायब सिंह सैनी की सरकार हो। 

विदेशों में सिखों को गाली देते हैं राहुल गांधी
सीएम योगी आदित्यनाथ ने तीसरी जनसभा में असंध विधानसभा क्षेत्र से योगेंद्र राणा को जिताने की अपील की। जेजेपी उम्मीदवार ने यहां सीएम योगी के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सीएम योगी ने कहा कि हरियाणा के लिंगानुपात को देखकर पता चलता है कि कांग्रेस शासन में यहां बेटी-बहनों के साथ अत्याचार होता था। 2014 से पहले सबसे खराब स्थिति हरियाणा की थी, लेकिन आज 1000 पुरुषों पर 900 महिलाएं हैं। करनाल में हरियाणा की पहली मेडिकल यूनिवर्सिटी खुल चुकी है। हरियाणा में खेल विश्वविद्यालय भी है। हरियाणा परिवारवाद का नहीं, विकास का नया मॉडल बनकर उभरा है। 

सीएम ने कहा कि पाकिस्तान में ननकाना साहिब कॉरिडोर बनाने के लिए कांग्रेस ने रोड़ा अटकाया था, वहां आज भी गुरु गोविंद सिंह महराज के प्रकाश पर्व पर हरिकीर्तन नहीं करने दिया जाता है। कांग्रेस का इतिहास तो कत्लेआम का रहा है। 1984 में सिख बंधुओं के साथ क्या हुआ, किसी से छिपा नहीं है। राहुल गांधी विदेशों में सिखों को गाली दे रहे थे। जो कांग्रेस महान गुरुओं की परंपरा का अपमान कर रही हो, जिस कांग्रेस के नेता बाहर भारत का अपमान करते हों। उस कांग्रेस से आस्था का सम्मान की उम्मीद बेमानी है। जनता ने कांग्रेस को उसके हालात पर पहुंचा दिया है। देश के संकट के समय राहुल गांधी को नानी याद आती हैं, भारत की 140 करोड़ जनता नहीं।

सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस का ढांचा वैसे ही जर्जर हो चुका है, जैसे अयोध्या में बाबरी ढांचा। रामभक्त कहते थे कि एक धक्का और दो,  बाबरी ढांचा तोड़ दो। इस नारे के साथ गुलामी का ढांचा भी ध्वस्त हुआ। बाबरी ढांचा ध्वस्त हुआ तो अयोध्या में राम मंदिर का मार्ग प्रशस्त हुआ। सीएम ने चेताया कि यह लोग जाति की राजनीति करके विभाजन करना चाहते हैं। बंटोगे तो कटोगे, एक रहोगे तो नेक रहोगे। कोई माई का लाल बाल बांका नहीं कर पाएगा। योगी ने कहा कि आबादी का सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में 2017 के पहले हर तीसरे दिन दंगे होते थे, लेकिन पीएम मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार ने साढ़े सात वर्ष में उत्तर प्रदेश को दंगा मुक्त करा दिया। दंगा करने वाले जानते हैं कि सात पुश्तों की कमाई जब्त होकर गरीबों में वितरित हो जाएगी। यूपी की तरह ही हरियाणा में भी सबके साथ, सबके विकास के अनुरूप कार्य हो रहा है।


सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस का हाथ हालात को और बिगाड़ेगा। 1984 में सिखों की हत्या के लिए कटघरे में खड़ी कांग्रेस को स्वीकार न करें। कांग्रेस अंतिम सांस गिन रही है। ऑक्सीजन दोगे तो बिसबेल फैलकर सुरक्षा में सेंध लगाएगी। कांग्रेस, बसपा, इनेलो एक ही थैले के चट्टे-बट्टे हैं। यह आकंठ भ्रष्टाचार में डूबे हैं। इनका एक ही एजेंडा है बांटो और राज करो। हमें बंटना नहीं, बल्कि एकजुट होकर विकसित भारत के लिए पीएम मोदी के नेतृत्व में नायब सिंह सैनी सरकार को लाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed