{"_id":"5b92589e867a557f5f418e1e","slug":"cm-yogi-warned-dm-will-be-responsible-for-the-death-due-to-hunger","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनाज घोटालाः भूख से किसी की मौत हुई तो नपेंगे डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनाज घोटालाः भूख से किसी की मौत हुई तो नपेंगे डीएम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 07 Sep 2018 04:31 PM IST
विज्ञापन
सीएम आदित्यनाथ योगी
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भूख से किसी की मौत हुई तो संबंधित जिलों के डीएम जिम्मेदार होंगे। उन्होंने अनाज घोटाले में संलिप्त कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। वे बृहस्पतिवार को एनेक्सी में खाद्य विभाग की समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारी कमजोर और जरूरतमंद गरीबों को अनाज उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। कोई भी गरीब राशन से वंचित न रहे। उन्होंने अनाज की चोरी पर अंकुश लगाने और शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आधार कार्ड और पीओएस मशीनों से हुए अनाज घोटाले में जिन अधिकारियों व कर्मचारियों की संलिप्तता मिले उन पर कठोर कार्रवाई की जाए। ऐसी व्यवस्था हो, जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
विज्ञापन
बैठक में मुख्य सचिव डॉ. अनूप चंद्र पांडेय, कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. प्रभात कुमार, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एसपी गोयल, प्रमुख सचिव कृषि अमित मोहन प्रसाद, प्रमुख सचिव खाद्य निवेदिता शुक्ला वर्मा, खाद्य आयुक्त आलोक कुमार मौजूद रहे।