फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cm yogi visits gonda, inaugrated many projects

सपा, बसपा और कांग्रेस पर सीएम का वार, कहा-एजेंडे में नहीं थे गरीब

Fri, 18 May 2018 08:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 18 May 2018 08:06 PM IST
विज्ञापन
cm yogi visits gonda, inaugrated many projects
गोंडा में वनटांगिया बिरादरी के राजाराम के घर खानाखाते सीएम योगी और अन्य नेता। - फोटो : amar ujala
पिछली सरकारों के एजेंडे में कभी गरीब थे ही नहीं। इसी कारण प्रदेश के 1556 गांव के लोग आजादी के 70 साल बाद भी अपने मूलभूत अधिकारों से वंचित रहे। यह बात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कही।
विज्ञापन


वह शुक्रवार को मनकापुर व गौरा विधानसभा के मध्य टिकरी वन क्षेत्र में बसे चार वन टांगियां गांवों को राजस्व गांव घोषित करने आए थे। उन्होंने कहा कि बसपा ने ही किसानों की मिट्टी पर रायल्टी लगाया था।
विज्ञापन


अशरफाबाद में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास के बाद घोषणाओं की बारिश की। उन्होंने गरीब परिवारों को योजनाओं से वंचित रहने के लिए गैर भाजपाई दलों पर सवाल उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


योगी ने कहा कि 2014 में केंद्र में जब मोदी प्रधानमंत्री बने और जनता ने उन्हें यूपी की बागडोर सौंपी तो गरीब, वंचित, शोषित को आगे बढ़ाने का काम किया गया। उन्होंने कहा कि देश की आजादी को 70 साल हो गए लेकिन प्रदेश के 1556 गांव के लोग अधिकारों से वंचित रहे।

इसके लिए सीधे तौर पर कांग्रेस, सपा व बसपा जिम्मेदार है। कहा कि कांग्रेस, सपा व बसपा के एजेंडे में कभी गरीब रहे ही नहीं। यही कारण है कि वन क्षेत्रों में वनो की सुरक्षा, संरक्षा करने वाले मजदूरों को न वोट का अधिकार मिला।

न आवास, न पेंशन न उनका राशन कार्ड बना। शिक्षा व स्वास्थ्य से उन्हें दूर रखा गया। खानाबदोश की जिंदगी जीने को मजबूर किया गया। 

सीएम ने कहा कि भाजपा सरकार ने वन ग्रामों को राजस्व गांव का दर्जा देने का काम शुरू किया गया। अशरफाबाद, रामगढ़, कटहर बुटहनी व मनीपुर ग्रंट को लेकर अब तक 27 गांवों को राजस्व गांव घोषित किया जा चुका है।

केवल पूर्वी उत्तर प्रदेश में ही 65 वन ग्राम हैं। धीरे-धीरे सभी वन ग्रामों को राजस्व गांव बनाकर सभी सुख सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। सभी के घर शौचालय, पक्का मकान, पढ़ने के लिए सकूल, चिकित्सा सुविधा के लिए स्वास्थ्य केंद्र खोले जाएंगे। 
सीएम ने बसपा पर प्रहार करते हुए कहा कि वर्ष 2007 में बसपा ने किसानों के जमीन की मिट्टी निकालने पर रायल्टी लगा दी। लेकिन उनकी सरकार ने किसानों को उनके खेत से मिट्टी निकालने की छूट दे दी और रायल्टी समाप्त कर दी।

लाभार्थियों के चेहरे पर छाई खुशी

cm yogi visits gonda, inaugrated many projects
जरूरतमंद को ट्राइसाईकिल देते सीएम योगी। - फोटो : amar ujala
कार्यक्रम के अंत में सीएम योगी ने अशरफाबाद गांव के टांगिया मजदूर राजाराम के घर भोजन किया। उनके साथ समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री, राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी, सांसद कीर्तिवर्धन सिंह, सांसद बृजभूषण शरण सिंह, सांसद जगदंबिका पाल, आयोजक गौरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रभात कुमार वर्मा, तरबगंज विधायक प्रेम नरायन पांडेय, सदर विधायक प्रतीक भूषण शरण सिंह, स्वामी नरायन छपिया मंदिर के महंत बासुदेवानंद एवं हरिस्वरूपानंद थे। अशरफाबाद में योगी आदित्यनाथ ने राजाराम के घर दाल, चावल, तरोई, लौकी, भिंडी की सब्जी खाई और मटके का पानी पिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed