फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cm yogi told after blast that up become the home state of terrorist

जब योगी ने कहा था, इस्लामी आतंकवाद का अड्डा बन गया है यूपी

Tue, 28 Aug 2018 08:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 28 Aug 2018 08:16 AM IST
विज्ञापन
cm yogi told after blast that up become the home state of terrorist
सीएम योगी आदित्यनाथ

2007 में लखनऊ, वाराणसी और फैजाबाद कचहरियों में विस्फोट के बाद बतौर सांसद योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा में कहा था कि केंद्र सरकार की नाकामी से यूपी इस्लामी आतंकवाद का अड्डा बन गया है। योगी तत्कालीन गृहमंत्री शिवराज पाटिल के वक्तव्य के बाद बयान दे रहे थे। योगी ने केंद्र पर गैर जिम्मेदाराना रवैया अपनाने का आरोप लगाया था।   

विज्ञापन


योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा में भी बतौर सांसद आवाज उठाई थी कि (तत्कालीन) केंद्र सरकार ने हालात की गंभीरता को समझने की कोशिश नहीं की। उन्होंने कहा था कि अगर सोच-समझ कर कदम उठाया गया होता तो काफी रोकथाम हो सकता थी।
विज्ञापन


मौजूदा सीएम ने तब केंद्र की गंभीरता पर सवाल उठाते हुए कहा था कि 26 नवंबर 2007 को लोक सभा में यूपी में हुए सीरियल ब्लास्ट पर सांसद योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि 23 नवंबर 2007 को उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख जनपदों में जो बम विस्फोट हुए उस सबंध में गृह मंत्री जी ने सदन में संक्षिप्त व अधूरा वक्तव्य दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गृह मंत्री जी के वक्तव्य से इस संपूर्ण घटनाक्रम पर भारत सरकार की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। वाराणसी, अयोध्या और लखनऊ, इन तीनों जगहों पर बम विस्फोट हुए।


उत्तर प्रदेश में पहली बार बम विस्फोट नहीं हुए। इसके पहले 22 मई, 2007 को गोरखपुर में तीन बम विस्फोट हुए थे। उसके दो दिन बाद सीतापुर में और फिर इलाहाबाद में बम विस्फोट हुए। इस तरह से लगातार उत्तर प्रदेश में बम विस्फोट हो रहे हैं। आज उत्तर प्रदेश इस्लामिक आतंकवाद का अड्डा सा बन गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed