फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi stated that technical oversight in recruitment and promotion processes should be enhanced

UP News: 'भर्ती-पदोन्नति प्रक्रिया में तकनीकी निगरानी बढ़ाएं', सीएम योगी ने समय पर भर्ती कराने के दिए निर्देश

Fri, 29 May 2026 10:53 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Fri, 29 May 2026 10:53 PM IST
सार

सीएम योगी ने पुलिस भर्ती बोर्ड की समीक्षा में 81 हजार से अधिक पदों पर समय से भर्ती कराने के निर्देश दिए। कहा कि भर्ती और पदोन्नति प्रक्रिया में तकनीकी निगरानी बढ़ाएं। मृतक आश्रित कोटे में मानवीय आधार पर नियम सरल करने को भी कहा। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
CM Yogi stated that technical oversight in recruitment and promotion processes should be enhanced
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

यूपी में पुलिस भर्ती प्रक्रियाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए कि तकनीक आधारित निगरानी को और सुदृढ़ किया जाए। प्रत्येक चयन आरक्षण मानकों का पूर्ण पालन करते हुए पारदर्शिता, निष्पक्षता और शुचिता के साथ हो। पुलिस बल में 81 हजार से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया को समय से पूरा किया जाए।  

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की समीक्षा बैठक को संबोधित किया। उन्होंने भर्ती बोर्ड की विश्वसनीय कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए नियमित मॉनिटरिंग और तकनीकी संसाधनों के अधिकतम उपयोग के निर्देश दिए। मृतक आश्रित भर्ती के प्रकरणों पर मानवीय और व्यवहारिक दृष्टिकोण अपनाते हुए नियमों को सरल बनाने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन

81,472 पदों पर भर्ती प्रक्रिया संचालित है

बैठक में बताया गया कि वर्तमान में भर्ती बोर्ड के माध्यम से कुल 81,472 पदों पर भर्ती प्रक्रिया संचालित है। इनमें उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों के 4,543, होमगार्ड्स के 41,424, आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों के 32,679, कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के 1,352, उप निरीक्षक (गोपनीय) एवं पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लिपिक एवं लेखा) के 537, प्रोग्रामर ग्रेड-2 के 55, रेडियो सहायक परिचालक के 44, कुशल खिलाड़ी भर्ती के 637 तथा मृतक आश्रित भर्ती के 201 पद शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


उप निरीक्षक नागरिक पुलिस भर्ती-2025 के लिए डीवी/पीएसटी जून में तथा अंतिम परिणाम जुलाई के तीसरे सप्ताह में प्रस्तावित है। होमगार्ड्स नामांकन-2025 के अंतर्गत डीवी/पीएसटी जुलाई में, पीईटी अगस्त में तथा अंतिम परिणाम सितंबर के दूसरे सप्ताह में जारी किए जाने की योजना है। आरक्षी एवं समकक्ष पदों की लिखित परीक्षा 8, 9 और 10 जून 2026 को प्रस्तावित है, लगभग 28 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इसका अंतिम चयन परिणाम अक्तूबर 2026 के अंतिम सप्ताह तक घोषित करने का लक्ष्य है।

अंतिम परिणाम जून 2026 के दूसरे सप्ताह में प्रस्तावित है

कुशल खिलाड़ी भर्ती के अंतर्गत सभी 25 खेल विधाओं में परीक्षण सम्पन्न हो चुका है। अंतिम परिणाम जून 2026 के दूसरे सप्ताह में प्रस्तावित है। अन्य तकनीकी एवं लिपिकीय संवर्गों की भर्तियों के लिए भी चरणबद्ध कार्यवाही जारी है। वर्तमान में कुल 9,406 पदों पर पदोन्नति प्रक्रिया संचालित है। वर्ष 2017 से मई 2026 तक भर्ती बोर्ड द्वारा विभिन्न संवर्गों में कुल 2,21,245 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed