फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cm yogi speech in up vidahnsabha

रामगोविंद चौधरी बोलते ज्यादा हैं, काम कम करते हैं : सीएम योगी

Thu, 22 Mar 2018 07:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 22 Mar 2018 07:53 PM IST
विज्ञापन
cm yogi speech in up vidahnsabha
यूपी विधानसभा - फोटो : amar ujala
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि रामगोविंद बोलते ज्यादा हैं, काम कम करते हैं। गुरुवार को विधानसभा में बजट सत्र के दौरान योगी ने नेता प्रतिपक्ष पर ये तंज कसे। सीएम ने कहा कि विपक्ष के आंकड़े वास्तविकता से परे हैं। पिछली सरकार में सरकारी बजट का बंदरबांट होता था लेकिन भाजपा सरकार में प्रदेश विकास के रास्ते पर चल रहा है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार ने बजट प्रस्तुत करते समय सभी बातों का ध्यान रखा है। शिक्षा, स्वास्थ्य और सुविधा पर हमारा फोकस है। हमें प्रसन्नता है कि प्रदेश में वित्तीय अनुशासन को बनाए रखते हुए हमने सभी योजनाएं बनाई हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में विकासपरक योजनाएं लागू करने के लिए सभी एक्ट का पालन किया गया है।
विज्ञापन


इस दौरान नेपा विपक्ष रामगोविंद चौधरी पर तंज कसते हुए सीएम ने कहा कि वे अपने विधानसभा क्षेत्र में नहीं जाते हैं। एक बार इनके विधानसभा क्षेत्र में आग लगी थी तो अधिकारियों से मैंने कहा कि स्थानीय विधायक को साथ ले जाइए तब उन्होंने बताया कि चौधरी जी अपने क्षेत्र में नहीं जाते हैं, सिर्फ चुनाव के समय जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

देश के 90 स्मार्ट सिटी में उत्तर प्रदेश के 10 शहर

cm yogi speech in up vidahnsabha
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश विकास के रास्ते पर बढ़ रहा है। हम प्रदेश की जनता के लिए विकास की योजनाएं लेकर आए हैं। भाजपा का एजेंडा है विकास। उन्होंने बताया कि हमारी सरकार में सौभाग्य योजना के तहत निशुल्क बिजली कनेक्शन जनता को दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे ये बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि देश के 90 स्मार्ट सिटी में उत्तर प्रदेश के 10 शहरों को चयनित किया गया है। उन्होंने कहा कि करप्शन और क्राइम में हमने नियंत्रण लगाने के लिए अभियान चलाया है और हमारी सरकार इसमें कोताही बर्दाश्त नहीं करेगी।
    
सीएम ने कहा कि 68 वर्षों में पहली बार उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस मनाया गया। ये हमारे ही प्रयास से संभव हुआ। प्रदेश के युवा अपना काम खुद करना चाहते हैं। इसके लिए पहले कोई व्यवस्था नहीं थी, लेकिन हम तमाम योजनाओं के जरिए उन्हें अपना रोजगार स्थापित करने का मौका देंगे। इसके लिए बजट में प्रावधान रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed