फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi shared appointment letter to sugarcane observers

सीएम योगी ने गन्ना पर्यवेक्षकों को बांटे नियुक्ति पत्र, कहा- जितनी खपत, उतनी चीनी बनाएंगे

Fri, 23 Nov 2018 08:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 23 Nov 2018 08:31 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi shared appointment letter to sugarcane observers
सीएम योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गन्ना विकास की नई नीति में इनोवेशन के लिए कदम उठाए गए हैं। राज्य सरकार गन्ना व चीनी उद्योग को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है। अगले साल से जितनी खपत होगी, उतनी चीनी बनाई जाएगी। गन्ने के जूस से सीधे एथनॉल बनाने के प्लांट लगने प्रारंभ हो जाएंगे।

विज्ञापन


सीएम योगी गुरुवार को गन्ना किसान संस्थान के सभागार में 851 नवनियुक्त गन्ना पर्यवेक्षकों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने 10 पर्यवेक्षकों को अपने हाथ से नियुक्त पत्र दिए। उन्होंने खुशी जताई कि पहली बार 78 महिला गन्ना पर्यवेक्षक भी चयनित हुई हैं। उन्होंने घोषणा की कि गन्ना पर्यवेक्षकों के 437 और पदों पर शीघ्र चयन प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त गन्ना पर्यवेक्षकों से कहा कि वे गन्ने की मिठास से किसानों में समृद्धि लाने के लिए रीढ़ बनकर योगदान करें।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि नया गन्ना पेराई सत्र शुरू हो चुका है। प्रदेश में कुल 119 चीनी मिलें संचालित हो रही हैं। पिपराइच एवं मुंडेरवा में नई चीनी मिलें स्थापित की जा रही हैं। रमाला चीनी मिल का क्षमता विस्तार किया जा रहा है। इन तीनों मिलों में पेराई कार्य फरवरी 2019 के अंत में प्रारंभ हो जाएगा। सहकारी चीनी मिलों में पावर जनरेशन प्लांट लगाए जाएंगे। इससे रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

गन्ने की खेती से यूपी ने दुनिया में पहचान बनाई

सीएम ने कहा कि गन्ने की खेती से यूपी ने दुनिया में पहचान बनाई है। यूपी के लोगों ने गन्ने की खेती से मॉरीशस, फिजी जैसे निर्जन टापुओं को आबाद कर दिया। कहा कि गन्ना विभाग प्रदेश की पहचान रहा है। उत्तर प्रदेश में दुनिया की सबसे उर्वर भूमि है, पर्याप्त सिंचन व्यवस्था है। इसके बावजूद पूर्ववर्ती सरकारों ने चीनी उद्योग को हतोत्साहित करने का काम किया। राज्य सरकार गन्ना किसानों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कटिबद्ध है। इस वर्ष से गन्ना पर्ची वितरण की नई व्यवस्था लागू की गई है।

खांडसारी इकाइयों के 50 लाइसेंस दिए
मुख्यमंत्री ने कहा, वर्तमान सरकार खांडसारी व गुड़ उद्योग को बढ़ावा देने का काम कर रही है। इसके लिए ऑनलाइन खांडसारी लाइसेंस व्यवस्था लागू की गई है। खांडसारी उद्योगों को चार माह की अल्पावधि में 50 नए लाइसेंस जारी किए गए हैं।

देश का 38 फीसदी चीनी उत्पादन यूपी में
गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सुरेश राणा ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में गन्ना विभाग के लिए पिछला डेढ़ साल ऐतिहासिक रहा है। चीनी उत्पादन में यूपी नंबर-1 ही नहीं है, देश की 38 फीसदी चीनी का उत्पादन यूपी में हो रहा है। प्रदेश में वर्ष 2015-16 में गन्ना उत्पादकता 66 टन प्रति हेक्टेयर थी जो 2016-17 में 72 टन और 2017-18 में 80 टन प्रति हेक्टेयर पहुंच गई। प्रदेश की जीडीपी में गन्ना 8.50 फीसदी योगदान करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed